7,000 रुपये सस्ता हुआ Realme GT 7T, जानें 7000mAh बैटरी और 120W चार्जिंग वाले फोन का नया प्राइस

Join Us icon

यदि सस्ते में तगड़े फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो Flipkart पर नई डील सामने आई है, जिसमें Realme GT 7T को भारी डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है। यह लॉन्च प्राइस के मुकाबले बड़ी कटौती यानी 7,000 रुपये तक सस्ता बेचा जा रहा है। इसके सभी वैरियंट पर आपको ऑफर मिल जाएगा। साथ ही EMI और एक्सचेंज जैसे विकल्प भी मिल सकते हैं। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

ऑफर के तहत Realme GT 7T का 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट जो लॉन्च के समय 34,999 रुपये में आया था, इसे 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 12GB रैम + 256GB मॉडल की कीमत 37,999 रुपये से घटकर 30,499 रुपये हो गई है। इसके अलावा 12GB रैम + 512GB वैरियंट, जिसे कंपनी ने 41,999 रुपये में लॉन्च किया था, अब 32,999 रुपये में मिल रहा है। इतना ही नहीं, ग्राहक इस डील के साथ नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत और कम हो सकती है। यह स्मार्टफोन IceSense Blue, IceSense Black और Racing Yellow जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन्स में आता है। आप यहां क्लिक कर Flipkart ऑफर्स चेक कर सकते हैं।

फीचर्स की बात करें तो Realme GT 7T में 6.80-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,280×2,800 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस स्मूद मिल जाता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8400-Max प्रोसेसर दिया गया है, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया माना जा रहा है। साथ ही इसमें 7,700mm² का बड़ा वेपर चेंबर दिया गया है, जो फोन को गर्म होने से बचाता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme GT 7T में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे यह कम समय में चार्ज हो सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6, डुअल-बैंड GPS, NFC और Wi-Fi 6 जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी Realme GT 7T फोन के साथ 4 साल के OS अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स भी देती है, जो इसे लॉन्ग टर्म यूज के लिए बेहतर विकल्प बनाता है।

Realme GT 7T खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो मिड बजट में फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस, प्रीमियम डिजाइन और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं। यह फोन गेमिंग लवर्स के लिए भी अच्छा विकल्प है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला iQOO Neo 10OnePlus Nord 5 और Xiaomi 14 Civi जैसे स्मार्टफोंस से है, लेकिन मौजूदा ऑफर प्राइस के साथ Realme का यह फोन आगे रह सकता है।

यदि आप पावरफुल फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart पर चल रही यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here