
रियलमी ने दिसंबर 2025 में भारत में अपनी ‘नारज़ो 90’ सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G लॉन्च किए गए थे। वहीं अब कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन लेकर आ रही है। ब्रांड की नारज़ो 100 सीरीज इंडिया में एंट्री लेने के लिए तैयार है और इसकी शुरुआत सस्ते स्मार्टफोन realme Narzo 100 Lite के साथ होगी।
realme Narzo 100 Lite इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस मोबाइल का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है जिसने नए स्मार्टफोन लॉन्च की पुष्टि कर दी है। कंपनी की ओर से अभी फोन लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन माना जा सकता है कि अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में रियलमी नारज़ो 100 लाइट भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
रियलमी नारज़ो 100 लाइट लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसे 12 हजार रुपये तक की प्राइस रेंज में लाया जा सकता है। अमेजन पेज पर जारी फोन के टीज़र में इसके नाम के साथ ही डिजाइन की झलक भी मिली है। यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा जो बैक पैनल पर वर्टिकली प्लेस्ड है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह रियलमी का बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसमें 7000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
बीते दिनों realme Narzo 100 Lite 5G फोन से जुड़ी एक लीक भी सामने आया था जिसमें मोबाइल के रैम व स्टोरेज के साथ ही कलर मॉडल्स का खुलासा भी हुआ था। उस लीक में बताया गया था कि यह अपकमिंग रियलमी 5जी फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB मिलेगी। वहीं टॉप वेरिएंट को 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया जाएगा। मार्केट में इसे Thunder Black और Frost Silver कलर में लाया जा सकता है।

अपकमिंग realme Narzo 100 Lite स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Narzo 80 Lite के सक्सेसर के तौर पर आएगा। यह मोबाइल 4GB RAM + 128GB मेमोरी के साथ 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश हुआ था। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 लगा है। वहीं साथ ही यह स्मार्टफोन 12GB Dynamic RAM टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।
रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा मिलता है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह realme का 5G फोन 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 15W चार्जिंग के साथ ही 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है।












