
हाल में रियलमी ने भारत में Narzo 50 5G और Narzo 50 Pro 5G मॉडल को पेश किया था। वहीं कंपनी इस सीरीज में एक और मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। खबर है कि कंपनी द्वारा Realme Narzo 50i Prime को पेश किया जा सकता है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि यह फोन बेहद ही कम बजट में लॉन्च होगा। 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। हमें यह जानकारी विश्व के प्रमुख टिप्सर Steve Hemmerstoffer से मिली है जो कि onleaks नाम से मशहूर हैं। उन्होंने इस फोन के लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन, प्राइस और कलर तक का खुलासा कर दिया है।
Realme Narzo 50i Prime की कीमत
दी गई जानकारी के अनुसार Realme Narzo 50i Prime की कीमत 100 डॉलर से भी कम होगा। यदि भारतीय रुपये में देखें तो लगभग 7,800 रुपये के बराबर है। माना जा रहा है कि यह फोन 2022 में कंपनी द्वारा लॉन्च सबसे सस्ता फोन में से एक होगा। कंपनी इसके माध्यम से एंट्री लेवल सेगमेंट को और मजबूत करना चाहती है। इसे भी पढ़ें: 8GB रैम, 128GB मैमारी और 64MP कैमरे के साथ लॉन्च होगा लावा का सस्ता स्मार्टफोन
Realme Narzo 50i Prime का डिजाइन

हालांकि कम बजट के बावजूद फोन का लुक बेहद ही शानदार नजर आ रहा है। फोन को बॉक्स डिजाइन में पेश किया जाएगा। पिछले पैनल में आपको पैटर्न डिजाइन देखने को मिलेगा जबकि ऊपर की ओर स्क्वायर शेप में कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। जहां दूसरे फोन में कैमरा ब्रैकेट बॉडी से ऊपर होता है वहीं इसमें एक सपाट है जो पूरी बॉडी में बाएं से दाएं की ओर जाता है। इसी पर साइड में आपको नारज़ो की ब्रांडिंग दिख जाएगी। फोन में सिंगल कैमरा है जो एक बड़े से रिंग के अंदर उपलब्ध है। वहीं पास में फ्लैश दिया गया है। दाएं पैनल में वॉल्यूम रॉकर है और पावर बटन दिया गया है जबकि दाएं पैनल पर सिम स्लॉट उपलब्ध है।
फंट में आते हैं तो आपको फुल व्यू डिसप्ले मिलता है। हालांकि नीचे में थोड़ा बेज़ल है लेकिन ऊपर के बेज़ल काफी पतले हैं। स्क्रीन पर ऊपर की ओर वॉटर ड्रॉप नॉच कैमरा देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Crypto Crash : भयानक गिरा क्रिप्टो बाजार, आपका भी है पैसा तो ऐस करें बचाव
Realme Narzo 50i Prime कब होगा लॉन्च
खबर के अनुसार रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम को कंपनी रियलमी सी30 लॉन्च के तुरंत बाद पेश करने वाली ह। 20 जून को सी30 मॉडल इंडिया में लॉन्च होगा जबकि 22 जून को इस फोन को पेश किया जाएगा। यह फोन काला और हरा दो रंगों में उपलब्ध होगा।
रही बात फोन के स्पेसिफिकेशन की तो Realme Narzo 50i Prime के स्पेसिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी फिलहाल नहीं है लेकिन बैटरी की सूचना है। कंपनी इसे 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश करने वाली है।






















