realme NARZO 70 Turbo वर्सेस OnePlus Nord CE4 Lite, देखें कौन अधिक ताकतवर?

Join Us icon

realme NARZO 70 Turbo इंडिया में लॉन्च हो गया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह मोबाइल अपनी ‘टर्बो’ पावर के दमपर प्रतिद्वंदियों को टक्कर देने आया है। लेकिन दूसरी ओर फ्लैगशिप कीलर की पहचान बना चुके OnePlus का Nord CE4 Lite 5G फोन पहले से ही मिडबजट पर ​कब्जा किए हुए है। इनमें से कौन सा फोन अधिक ताकवर है, यह जानने के लिए हमने रियलमी नारज़ो 70 टर्बो और वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट का परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे देख सकते हैं।

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावरrealme NARZO 70 TurboOnePlus Nord CE4 Lite
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
क्लॉक स्पीड4x 2.5GHz Cortex-A78
4x 2GHz Cortex-A55
2x 2.2GHz – Cortex-A78
6x 1.8GHz – Cortex-A55
जीपीयूएआरएम माली-जी615एड्रेनो 619
मेमोरी12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Geekbench परफॉर्मेंस

रियलमी नारज़ो 70 टर्बो और वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट दोनों ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं। इनमें से किस फोन के प्रोसेसर की पावर ज्यादा है, यह जानने के लिए दोनों में गीकबेंच बेंचमार्क टेस्ट रन किया गया। इसने 8-कोर प्रोेसेसर की सिंगल-कोर तथा मल्टी-कोर दोनों परफॉर्मेंस के चेक किया। दोनों में ही नारज़ो फोन ने वनप्लस मोबाइल को पीछे छोड़ दिया।

realme NARZO 70 Turbo का सिंगल-कोर बेंचमार्क स्कोर 1052 आया। वहीं OnePlus Nord CE4 Lite का सिंगल-कोर गीकबेंच स्कोर 914 रहा। इस तरह रियलमी फोन ने 2969 मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर अचीव किया तथा नोर्ड सीई4 लाइट 5जी फोन का मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर 2056 रहा।

गौरतलब है कि रियलमी नारज़ो 70 टर्बो 5जी फोन का मीडियाटेक चिपसेट 2.0गीगाहर्ट्ज़ से 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है तथा वनप्लस मोबाइल में मौजूद स्नैपड्रैगन चिपसेट 1.8गीगाहर्ट्ज़ से 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।

विजेता : realme NARZO 70 Turbo 5G

AnTuTu टेस्ट

गीकबेंच में CPU क्षमता परखने के बाद इस फोंस के GPU, Memory और UX का शक्ति परीक्षण करने के लिए इनमें एनटूटू बेंचमार्क रन किया गया। इस टेस्ट में OnePlus Nord CE4 Lite जहां 4,75,981 स्कोर हासिल कर पाया वहीं realme NARZO 70 Turbo 5G फोन ने इसे 7,26,959 एनटूटू स्कोर हासिल करते हुए वनप्लस को पछाड़ दिया।

नीचे लगी टेबल में आप देख सकते हैं कि सिर्फ ओवरॉल एनटूटू स्कोर ही नहीं बल्कि इसके साथ सीपीयू, जीपीयू, मेमोरी और यूएक्स में भी रियलमी का नया नारज़ो 5जी फोन वनप्लस से आगे निकला है। इस बेंचमार्क ने काफी हद तक यह साफ कर दिया है कि NARZO 70 Turbo के सामने Nord CE4 Lite की परफॉर्मेंस फीकी पड़ेगी।

AnTuTu Scorerealme NARZO 70 TurboOnePlus Nord CE4 Lite
सीपीयू स्कोर213738154830
जीपीयू स्कोर15000585405
मेमोरी स्कोर196152115196
यूएक्स स्कोर167064112590
ओवरॉल एनटूटू स्कोर726959475981

विजेता : realme NARZO 70 Turbo 5G

Throttling टेस्ट

realme NARZO 70 Turbo 5G

कोई मोबाइल फोन दवाब की स्थिति में कैसा काम करता है, यह जानने लिए उसमें थ्रॉटलिंग टेस्ट किया जाता है। रियलमी नारज़ो 70 टर्बो और वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट के प्रोसेसर की इसी क्षमता को जांचने के लिए इनमें Burnout बेंचमार्क ऐप के जरिये यह टेस्ट किया गया था।

बर्नआउट बेंचमार्क ऐप तकरीबन 9 मिनट तक दोनों फोन में चली और इस दौरान दोनों मोबाइल्स पर कई सारी ऐप्स तथा टॉस्क एक साथ किए गए। इस थ्रॉटलिंग टेस्ट में NARZO 70 Turbo का स्कोर 59.1% रहा तथा OnePlus Nord CE4 Lite का 55.4% आया। बता दें कि यह प्रतिशत प्रोसेसर की कुल क्षमता का वह हिस्सा है जिसके साथ दबाव की स्थिति में काम करता है। यहां भी वनप्लस मात खा गया।

विजेता : realme NARZO 70 Turbo 5G

Gaming टेस्ट

बेंचमार्क टेस्ट के बाद 91मोबाइल्स की टीम ने रियलमी नारज़ो 70 टर्बो 5जी फोन तथा वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट स्मार्टफोन में दो मोबाइल गेम खेले और चेक किया कि ये मोबाइल कैसा परफॉर्म करते हैं। ये दोनों मोबाइल गेम 30-30 मिनट तक चले जिनमें BGMI और COD: Mobile शामिल थे।

realme NARZO 70 Turbo में आधा घंटा बीजीएमआई खेलने के बाद इसका टेम्परेचर 9 डिग्री बढ़ गया। वहीं वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट में जब यह गेम खेला गया तो इसका तापमान 6.4 डिग्री बढ़ा हुआ आया। वहीं बैटरी ड्रॉप को चेक किया गया तो रियलमी की बैटरी 7 प्रतिशत तथा वनप्लस की बैटरी 6 प्रतिशत कम हो गई थी।

BGMI गेम (30 मिनट)फ्रेम रेट (औसत)फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
realme NARZO 70 Turbo39.29 FPS9 डिग्री
OnePlus Nord CE4 Lite28.9FPS6.4 डिग्री6 प्रतिशत

सीओडी मोबाइल गेम को जब 30 मिनट चलाया गया तो रियलमी नारज़ो 70 टर्बो का तापमान 4.1 डिग्री ही बढ़ा जब्कि इसमें वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट का टेम्परेचर 7.9 डिग्री बढ़ा हुआ पाया गया। इस गेम में वनप्लस फोन ज्यादा गर्म हुआ। वहीं बैटरी ड्रॉप टेस्ट में ​नारज़ो 70 टर्बो की बैटरी 7 प्रतिशत तथा नोर्ड सीई4 लाइट की बैटरी 6 प्रतिशत घटी थी।

COD गेम (30 मिनट)फ्रेम रेट (औसत)फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
realme NARZO 70 Turbo52.18FPS4.1 डिग्री7 प्रतिशत
OnePlus Nord CE4 Lite53.6FPS7.9 डिग्री6 प्रतिशत

विजेता : realme NARZO 70 Turbo 5G

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सrealme NARZO 70 TurboOnePlus Nord CE4 Lite
स्क्रीन6.67″ FHD+ 120Hz E4 OLED6.6″ FHD+ 120Hz AMOLED
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300 EnergyQualcomm Snapdragon 695
मैमोरी12GB RAM + 256GB Storage8GB RAM + 256GB Storage
ओएसAndroid 14 + realme UIAndroid 14 + OxygenOS
बैक कैमरा50MP OV50D + 2MP Portrait50MP Sony LYT-600 OIS + 2MP Mono
फ्रंट कैमरा16MP Selfie16MP Selfie
बैटरी5,000mAh Battery5,500mAh Battery
चार्जिंग45W Fast Charging67W SUPERVOOC + 5W Reverse
5जी क्षमता9 5G Bands8 5G Bands

कीमत का कंपैरिजन

realme NARZO 70 Turbo 5G प्राइस

  • 6GB RAM + 128GB Storage – 16,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB Storage – 17,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Storage – 20,999 रुपये

रियलमी नारज़ो 70 टर्बो 5जी स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में आया है। इसके 6जीबी+128जीबी वाले बेस मॉडल का प्राइस 16,999 रुपये तथा 8जीबी+128जीबी का रेट 17,999 रुपये है। वहीं सबसे बड़े 12जीबी+256जीबी की कीमत 20,999 रुपये है। इस फोन को Turbo Yellow, Turbo Green और Turbo Purple कलर में 16 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। रियलमी नारज़ो 70 टर्बो की विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 19,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 22,999 रुपये

वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट 5जी फोन दो वेरिएंट्स में बिक रहा है। इसके बेस मॉडल में 8GB RAM और 128GB मैमोरी मिलेगी जिसका रेट ₹19,999 है। इसी तरह बड़ा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस ₹22,999 है। यह मोबाइल Super Silver, Mega Blue और Ultra Orange कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

कौन सा फोन है ज्यादा ताकतवर?

91मोबाइल्स द्वारा किए गए इनहाउट बेंचमार्क टेस्ट में रियलमी नारज़ो 70 टर्बो स्मार्टफोन वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट पर भारी पड़ा है। गीकबेंच, एनटूटू, बर्नआउट जैसी बेंचमार्किंग ऐप्स पर रियलमी मोबाइल ने बेहतर परफार्म किया है। वहीं जब दोनों में गेमिंग टेस्ट किया गया तो वहां भी realme NARZO 70 Turbo का रिस्पांस और एक्सपीरियंस OnePlus Nord CE4 Lite से अच्छा मिला।

प्राइस के लिहाज से देखें तो नारज़ो 70 टर्बो का रेट नोर्ड सीई4 लाइट से कम है। अगर 8GB RAM + 128GB Memory वाला मोबाइल खरीदा जाए तो रियलमी वाला फोन 2,000 रुपये सस्ता पड़ेगा। वहीं 8GB+256GB Nord CE4 Lite स्मार्टफोन 12GB+256GB NARZO 70 Turbo से भी महंगा है। यानी प्राइस सेग्मेंट में भी यह रियलमी फोन वनप्लस से बेहतर विकल्प बनता है।

स्पेसिफिकेशस पर नजर डालें तो रियलमी नारज़ो 70 टर्बो तथा वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। स्क्रीन और कैमरा तकरीबन एक जैसे हैं। हॉं, बैटरी व चार्जिंग तकनीक की बात करें तो यहां पर Nord CE4 Lite खुद को NARZO 70 Turbo से अधि​क पावरफुल बनाता है। बहरहाल इस परफॉर्मेंस कंपैरिजन में रियलमी नारज़ो 70 टर्बो को वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट से ज्यादा ताकतवर कहा जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here