Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 16GB रैम के साथ Realme Neo 8 जल्द हो सकता है लॉन्च, गीकबेंच पर दिखा फोन

Realme पिछले कुछ दिनों से चीन में अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme Neo 8 को टीज कर रहा है। इसी बीच यह बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर नजर आया है। जिससे इसके परफॉरमेंस से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। उम्मीद है ब्रांड इसे मिड रेंज में पावरफुल फोन देख रहे ग्राहकों के लिए ला रहा है। आइए, आगे लिस्टिंग, संभावित फीचर्स और अन्य डिटेल्स जानते हैं।
Geekbench प्लेटफार्म पर Realme Neo 8 को मॉडल नंबर RMX8899 के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस हो सकता है। बेंचमार्क डेटा के अनुसार, फोन में करीब 16GB रैम दी गई है और यह Android 16 पर आ सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Geekbench 6.5 टेस्ट में रियलमी के आगामी डिवाइस ने सिंगल-कोर में 2,876 और मल्टी-कोर में 9,245 का स्कोर हासिल किया है, जो इसे पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर जगह दे सकता है।
पूर्व लीक अनुसार आगामी Realme Neo 8 में 6.78-इंच का Samsung AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz तक हाई रिफ्रेश रेट दे सकता है। इसके साथ ही फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है। स्टोरेज और रैम के मामले में यह स्मार्टफोन LPDDR5x रैम और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक के साथ आ सकता है। जिससे फास्ट परफॉरमेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग का अनुभव मिल सकता है।
Realme Neo 8 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की संभावना है। जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
बैटरी के मामले में यह फोन दमदार साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। डिजाइन की बात करें तो Neo 8 में मेटल फ्रेम और ग्लास बैक के साथ प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी दी जा सकती है, साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग के साथ यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस तकनीक प्रदान कर सकता है।
ब्रांड ने टीजर में लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन Realme Neo 8 इसे इसी महीने चीन में पेश हो सकता है। यह स्मार्टफोन संभावित तौर पर आगामी iQOO Z11 Turbo, Moto X70 Air Pro और बाजार में मौजूद OnePlus Ace 6T से टक्कर ले सकता है। यह उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस कम दाम में चाहते हैं।
यदि आप मिड रेंज में फोन ढूंढ रहे हैं तो Realme Neo 8 का इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स आगे भी आपको इससे जुड़े अपडेट देता रहेगा। हमारे साथ बने रहें।