Snapdragon 8 Gen 5 और 8000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Realme Neo 8, जानें लॉन्च टाइमलाइन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/realme-neo-8-january-2026-launch-timeline-specs-leak.jpg

Realme Neo 8 एक बार फिर लीक में सामने आया है। खास बात यह है कि लेटेस्ट अपडेट में लॉन्च टाइमलाइन भी बताई गई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है, इससे पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने स्मार्टफोन से जुड़ी अहम जानकारी माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर दी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक में दावा किया है कि आगामी Realme Neo 8 को जनवरी 2026 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसे लेकर फिलहाल सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन इस टाइमफ्रेम से साफ है कि Realme नए साल की शुरुआत में ही Neo ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन ला सकती है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो पूर्व लीक के अनुसार Realme Neo 8 को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। जो इसे फ्लैगशिप परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह डिवाइस Android 16 पर आधारित Realme UI 7 के साथ आ सकता है।

फोन में फ्लैट Samsung AMOLED LTPS डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K हो सकता है। इसके साथ ही इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की भी चर्चा है। जो प्रीमियम फोंस में ही देखने को मिलता है।

बैटरी Realme Neo 8 की सबसे बड़ी खासियत बन सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें करीब 8,000mAh की सिंगल-सेल बैटरी दी जा सकती है। जो इसके पिछले मॉडल्स के मुकाबले बड़ा अपग्रेड हो सकता है। डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी को लेकर भी यह फोन काफी प्रीमियम बताया जा रहा है, इसमें मेटल फ्रेम और ग्लास बैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान कर सकती हैं।

आगामी Realme Neo 8 का मुकाबला OnePlus Ace 6T, आने वाला Moto X70 Ultra और iQOO Z11 Turbo से होने की उम्मीद है। लीक में बताया गया है कि Realme Neo 8 सीरीज में कुछ नए मॉडल्स भी हो सकते हैं। उम्मीद है कंपनी Neo 8 Turbo, Dimensity 8500 प्रोसेसर से लैस Neo 8 SE और Neo 8x जैसे वेरिएंट्स भी पेश कर सकती है। इन सभी मॉडल्स का लॉन्च 2026 की पहली छमाही में बताया जा रहा है। जिससे ग्राहकों को अलग-अलग प्राइस और सेगमेंट में बेहतर विकल्प मिल सकते हैं।

अगर Realme Neo 8 वाकई Snapdragon 8 Gen 5, 8,000mAh बैटरी और IP68/IP69 रेटिंग के साथ कम प्राइस में लाया जाता है तो 2026 में ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प बन सकता है। यदि आप नया डिवाइस लेने की सोच रहे हैं और थोड़ा रुक सकते हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी आपको इसका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।