Realme Neo 8 की कीमत लॉन्च से पहले लीक, कल चीन में होगी एंट्री

Realme Neo 8 को चीन में कल आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले ही कीमत से जुड़ा बड़ा लीक भी सामने आ गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट से इसके सभी स्टोरेज वेरिएंट्स और प्राइसिंग का खुलासा हुआ है। यह लीक Oppo के स्मार्ट कस्टमर सपोर्ट सिस्टम के जरिए सामने आया है। जिससे लगता है कि यह सटीक भी साबित हो सकता है। आइए, आगे कीमत और अब तक आई जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
लीक के अनुसार, Realme Neo 8 को चार स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। इसमें 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 2,599 युआन करीब 34,240 रुपये बताई जा रही है। जबकि 12GB रैम + 512GB स्टोरेज 3,099 युआन लगभग 40,827 रुपये में आ सकता है।
Realme Neo 8 फोन के 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 3,399 युआन करीब 44,780 और टॉप वैरियंट 16GB रैम + 1TB की कीमत 3,899 युआन यानी तकरीबन 51,368 रुपये बताई गई है। हालांकि कलर ऑप्शंस का जिक्र इस लीक में नहीं है, लेकिन पूर्व रिपोर्ट के मुताबिक फोन Origin White, Mecha Grey और Cyber Purple कलर में उपलब्ध हो सकता है।
कैमरा की बात करें तो Realme ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Realme Neo 8 में Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा। जो 3.5x ऑप्टिकल जूम, 7x लॉसलेस जूम और 120x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा।
डिस्प्ले और परफॉरमेंस के मामले में Realme Neo 8 दमदार होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 6.78-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। परफॉरमेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। जो इसे हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया विकल्प बना सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7 पर काम कर सकता है।
पूर्व में आई TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Realme Neo 8 के रियर कैमरा सेटअप में 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी शामिल होगा। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी के मामले में Realme Neo 8 बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है। लीक के अनुसार, फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, मेटल फ्रेम, ग्लास बैक, IP68 और IP69 रेटिंग और PC हैंडहेल्ड गेमिंग मोड जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं।
आगामी Realme Neo 8 अपने पावरफुल कैमरा, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के दम पर चीन में बढ़िया विकल्प बन सकता है। यह स्मार्टफोन संभावित तौर पर iQOO Z11 Turbo, Moto X70 Air Pro और OnePlus Ace 6T से टक्कर ले सकता है। हम कल होने वाले लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।