7200mAh बड़ी बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, Dimensity 9400e प्रोसेसर से लैस realme Neo7 Turbo चीन में लॉन्च

रियलमी ने बीते 27 मई को भारतीय बाजार में रियलमी जीटी 7 सीरीज को लॉन्च किया है। वहीं अब होम मार्केट चीन में realme Neo7 Turbo फोन पेश हुआ है। खास बात यह है कि इसमें ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ यूनिक लुक प्रदान किया गया है। ग्राहकों को 16GB तक रैम, IP68/69 रेटिंग, 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 7200mAh की बड़ी बैटरी, मीडियाटेड Dimensity 9400e चिपसेट जैसी कई खूबियां मिल जाती हैं। आइए, सभी स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।
Realme Neo7 Turbo स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले:
Realme Neo7 Turbo में 6.78-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2800×1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 100% DCI-P3 कलर गमट सपोर्ट करता है। इसकी ब्राइटनेस लोकल लेवल पर 6500nits और ग्लोबल लेवल पर 2000nits तक जाती है। साथ ही इसमें 4608Hz हाई फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग और फुल ब्राइटनेस DC डिमिंग दी गई है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस:
यह स्मार्टफोन लेटेस्ट 4nm टेक्नोलॉजी पर बने MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर के साथ आता है, जो 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Immortalis-G720 MC12 GPU दिया गया है। इसमें GT परफॉर्मेंस इंजन 2.0 का सपोर्ट भी है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को शानदार बना देता है।
रैम और स्टोरेज:
फोन में 12GB और 16GB तक की LPDDR5X रैम दी गई है और स्टोरेज में 256GB, 512GB और 1TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज तकनीक मिलती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम:
Realme Neo7 Turbo फोन Android 15 आधारित realme UI 6.0 पर चलता है, जिसमें नया इंटरफेस और कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं।
कैमरा:
फोटोग्राफी के लिए Realme Neo7 Turbo में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी लेंस है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है। इसके साथ 8MP का 112° अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं, फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। बता दें कि रियर कैमरा 4K 60fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग:
Realme Neo7 Turbo में 7200mAh की बड़ी Titan बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 19 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
डिजाइन और बिल्ड:
फोन का डिजाइन ट्रांसपेरेंट बैक के साथ आता है इसमें क्रिस्टल एंग्रेव्ड टेक्सचर और Flash DART लोगो दिया गया है। इसके साथ ही डस्ट और वॉटरप्रूफ के लिए फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली हुई है।
अन्य फीचर्स:
फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर, X-axis लीनियर मोटर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट है। साथ ही इसमें USB Type-C ऑडियो पोर्ट भी है।
कनेक्टिविटी:
कनेक्टिविटी के लिए यह डिवाइस 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 7 (802.11 be), Bluetooth 5.4, 360° NFC, और USB Type-C पोर्ट के साथ आता है। नेविगेशन के लिए इसमें क्वाड-बैंड Beidou, डुअल-फ्रिक्वेंसी GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और NavIC का सपोर्ट मिलता है।
Realme Neo7 Turbo की कीमत और उपलब्धता
- Realme ने Neo7 Turbo को चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।
- बेस वैरियंट 12GB रैम + 256GB की कीमत 1,999 युआन यानी लगभग 23,710 रुपये के बराबर है।
- 16GB रैम +256GB स्टोरेज वाले वैरियंट की कीमत 2,299 युआन यानी करीब 27,270 रुपये है।
- 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला मिड मॉडल 2,499 युआन में उपलब्ध है, जिसकी भारतीय कीमत लगभग 29,650 रुपये मानी जा सकती है।
- टॉप-एंड वैरियंट 16GB रैम +512GB स्टोरेज 2699 युआन यानी लगभग 32,025 रुपये का है।
- फोन की सेल चीन में 31 मई से शुरू होगी और प्री-ऑर्डर आज से ही शुरू हो गया है।