
Realme ने अपनी P4 सीरीज के प्राइस में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने एक साथ इस लाइनअप के सभी चार मॉडल्स Realme P4x, Realme P4 Lite, Realme P4 Power और Realme P4R की कीमतों में इजाफा किया है। अलग-अलग मॉडल्स और वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें आज से ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स पर लागू हो गई हैं। आइए, आगे सभी मॉडल्स का नया प्राइस जानते हैं।
Realme P4 Power हुआ 3,000 रुपये महंगा
Realme P4 Power 5G के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका 8GB RAM +128GB स्टोरेज वाला बेस वैरियंट पहले 29,999 रुपये में उपलब्ध था। जिसकी कीमत बढ़कर 32,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल 31,999 रुपये की जगह 34,999 रुपये में मिलेगा। इसके टॉप 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत भी 34,999 रुपये से बढ़कर 37,999 रुपये हो गई है।
Realme P4x 5G की नई कीमत
Realme P4x 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये से बढ़कर 24,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB + 128GB मॉडल के लिए ग्राहकों को 27,999 रुपये देने होंगे। जो पहले 24,999 रुपये में उपलब्ध था। यानी इस वैरियंट पर 3,000 रुपये का प्राइस हाइक हुआ है।
Realme P4R भी हुआ महंगा
Realme P4R 5G की कीमत में वैरियंट के हिसाब से 1,000 रुपये और 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसका 4GB + 64GB मॉडल 18,999 रुपये की जगह 19,999 रुपये में मिलेगा। 4GB + 128GB वैरियंट की नई कीमत 21,999 रुपये है। जबकि 6GB + 128GB मॉडल 23,999 रुपये का हो गया है। इसके 6GB + 256GB की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये हो गई है।
Realme P4 Lite 4G और 5G की नई कीमत
Realme P4 Lite सीरीज के 4G और 5G दोनों मॉडल्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। इनमें P4 Lite 4G के 4GB + 64GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये से बढ़कर 13,999 रुपये हो गई है। वहीं, 4GB + 128GB मॉडल 13,999 रुपये की जगह 15,999 रुपये में मिलेगा।
Realme P4 Lite 5G के 4GB + 64GB वैरियंट की नई कीमत 17,999 रुपये, 4GB + 128GB मॉडल की 19,999 रुपये और 6GB + 128GB की कीमत 22,999 रुपये हो गई है। यानी P4 Lite 5G के कुछ वेरिएंट्स पर 1,500 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
Realme P4 सीरीज की नई कीमतें आज से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर लागू हो गई हैं। इसलिए अगर आप Realme P4 सीरीज का कोई मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं, तो दूसरे ब्रांड के विकल्प या डिस्काउंट मिलने का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको कीमत में उतार-चढ़ाव की डिटेल्स लगातार देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।












