
रियलमी ने भारत में अपनी P3 सीरीज का विस्तार कर दिया इसके तहत Realme P3 और Realme P3 Ultra 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। अगर आप P3 की जानकारी देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। वहीं, P3 Ultra की बात करें तो मोबाइल में Dimensity 8350 Ultra चिपसेट, 12जीबी रैम, 6000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे कई दमदार फीचर्स मिलेंगे। आइए, आपको अल्ट्रा फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और सेल डिटेल्स बताते हैं।
Realme P3 Ultra 5G की कीमत, ऑफर और सेल डिटेल्स
- Realme P3 Ultra 5G फोन भारत में तीन स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस मॉडल 8GB + 128GB की कीमत 26,999 है।
- मिड मोड 8GB + 256GB की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। जबकि टॉप मॉडल 12GB + 256GB स्टोरेज 29,999 में आया है।
- तीनों वैरियंट पर ब्रांड द्वारा सेल के समय 4,000 रुपये तक की छूट मिलेगी जो सीमित समय के लिए दी जाएगी। इसमें 3,000 का बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल है।
- ऑफर के बाद बेस मॉडल 22,999, मिड 23,999 और टॉप मॉडल 25,999 रुपये का पड़ेगा।
- फोन की पहली सेल 25 मार्च, दोपहर 12 बजे से realme.com, realme Store App, Flipkart और नजदीकी स्टोर्स पर होगी।

Realme P3 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले और डिजाइन
Realme P3 Ultra 5G में 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग के साथ आता है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है। इसका 2500Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट इसे सबसे स्मूथ डिस्प्ले बनाता है। यह न सिर्फ देखने में शानदार है, बल्कि ग्रिप में भी कमाल का अनुभव देता है।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
Realme P3 Ultra 5G में Dimensity 8350 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसका AnTuTu स्कोर 1.45 मिलियन+ है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल डिवाइस बनाता है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।
गेमिंग एक्सपीरियंस
Realme P3 Ultra 5G गेमिंग लवर्स के लिए खास बनाया गया है। यह 90FPS पर BGMI को 3 घंटे तक स्मूथली रन कर सकता है और 120FPS पर CODM जैसे गेम्स को 6 घंटे तक प्ले किया जा सकता है। इसके अलावा, GT Boost टेक्नोलॉजी और Hyper Response Engine गेमिंग को एक नया आयाम देते हैं।
कैमरा
फोन में Sony IMX896 OIS 50MP प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन फोटोग्राफी करता है। इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलता है। ब्रांड के अनुसार यह सेगमेंट का पहला फोन है, जो 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसके AI फीचर्स में AI Eraser, AI Best Face, और AI Motion Deblur शामिल हैं, जो आपकी फोटो और वीडियो को प्रोफेशनल-ग्रेड क्वालिटी में बदल देते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Realme P3 Ultra 5G में 6000mAh की Titan बैटरी दी गई है, जो 17 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग और 10 घंटे तक गेमिंग कर सकती है। इसे 80W Ultra Charge टेक्नोलॉजी से सिर्फ 5 मिनट में चार्ज कर 1.8 घंटे तक गेमिंग का आनंद लिया जा सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Realme P3 Ultra 5G स्मार्टफोन नए और अपग्रेडेड Realme UI 6.0 के साथ आता है, जो Android 15 पर आधारित है।
कूलिंग सिस्टम और ड्यूरेबिलिटी
इसमें Aerospace VC Cooling System दिया गया है, जो बैटरी और प्रोसेसर को हीटिंग से बचाकर लंबे समय तक ठंडा रखता है। फोन को IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
AI और स्मार्ट फीचर्स
Realme P3 Ultra 5G में Google Gemini AI इंटीग्रेटेड है, जिससे आप आसानी से टेक्स्ट जनरेट कर सकते हैं और स्मार्ट सर्च कर सकते हैं। इसमें AI Smart Loop और AI Recording Summary जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।











