
Realme ‘P3’ सीरीज के तहत चार स्मार्टफोन realme P3, P3 Pro, P3x और P3 Ultra लॉन्च किए जा चुके हैं। अब कंपनी इस सीरीज से आगे बढ़ते हुए नेक्स्ट जेनरेशन realme P4 सीरीज को लाने की तैयारी में जुट गई है। 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि रियलमी पी4 5जी फोन पर काम शुरू हो चुका है और इसे अगले महीने यानी कि सितंबर में मार्केट में उतारा जा सकता है। हमें इस अपकमिंग रियलमी मोबाइल के रैम और स्टोेरेज वेरिएंट्स सहित कलर मॉडल्स की जानकारी प्राप्त हुई है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme P4 5G डिटेल्स
मेमोरी वेरिएंट
6GB RAM + 128GB Storage
8GB RAM + 128GB Storage
8GB RAM + 256GB Storage
91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार रियलमी पी4 5जी फोन दो रैम मॉडल्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें 6जीबी रैम और 8जीबी रैम शामिल होगी। स्मार्टफोन में 6जीबी रैम के साथ जहां 128जीबी स्टोरेज मिलेगी वहीं 8जीबी रैम वेरिएंट को 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर लाया जाएगा।
कलर मॉडल
इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक realme P4 5G फोन तीन कलर्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार यह स्मार्टफोन Engine Blue (इंजन ब्लू), Steel Gray (स्टील ग्रे) और Forge Red (फोर्ज रेड) कलर में बिकेगा। गौरतलब है कि रियलमी पी4 5जी फोन RMX5110 मॉडल नंबर के साथ लाया जाएगा।
रियलमी पी3 का सक्सेसर
रियलमी पी4 5जी फोन इसी साल मार्च महीने में लॉन्च किए गए realme P3 5G फोन का सक्सेसर होगा। गौरतलब है कि रियलमी पी3 इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर वाला फोन था। इसे 16,999 रुपये की शुरुआती की कीमत पर लाया गया था और हमें उम्मीद है कि अपकमिंग 5जी फोन realme P4 भी इसी बजट में पेश किया जा सकता है। रियलमी पी3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme P3 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ FHD+ AMOLED Display
- Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 6,000mAh Battery
- 45W Ultra Charging
- 50MP Back Camera
- 16MP Front Camera
परफॉर्मेंस
रियलमी पी3 5जी फोन Android 15 आधारित realme UI 6.0 पर चलता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 6 जेन 4 ऑक्टा-कोर दिया गया है जो 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 7,64,410 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 GPU मिलता है।
मेमोरी
यह रियलमी 5जी फोन इंडियन मार्केट में दो रैम मॉडल्स में लाया गया है जिसमें 6जीबी रैम व 8जीबी रैम शामिल है। फोन में एक्सपेंडेबल रैम तकनीक दी गई है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को मिलाकर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। इस फोन के 128जीबी व 256जीबी मेमोरी पर परचेज जा सकता है। रियलमी पी3 5जी फोन LPDDR4X RAM + UFS 3.1 storage तकनीक पर काम करता है।
डिस्प्ले
रियलमी पी3 5जी फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 2000निट्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल wet touch टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह realme 5G Phone डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जोे 2 मेगापिक्सल पोट्रेट लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी मोबाइल में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए रियलमी पी3 5जी फोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। हमारी टेस्टिंग में इस बड़ी बैटरी का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 12 घंटे, 44 मिनट आया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में realme P3 5G फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 61 मिनट का समय लगा है।














