realme P4 Lite 5G की पहली सेल शुरू: 11,499 रुपये में 7000mAh बैटरी वाला फोन

realme ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन realme P4 Lite 5G की पहली सेल शुरू कर दी है। 7000mAh बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्टाइलिश डिजाइन और स्मूद परफॉरमेंस चाहते हैं। इस फोन की पहली सेल आज यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसमें शानदार ऑफर्स भी मिलेंगे। फोन को ग्राहक Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।
लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो कंपनी realme P4 Lite 5G डिवाइस पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है, साथ ही 500 रुपये का अतिरिक्त बैंक ऑफर भी मिलेगा। इन ऑफर्स के बाद 4GB +64GB स्टोरेज की शुरुआती प्रभावी कीमत 11,499 रुपये हो जाती है। वहीं, 4GB + 128GB वैरियंट 12,499 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल 14,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा।
डिजाइन के मामले में realme P4 Lite 5G फोन ColorPop इंस्पायर्ड लुक के साथ आता है। इसे Mosaic Green और Mosaic Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसकी मोटाई सिर्फ 8.4mm रखी गई है। वहीं ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें ArmorShell प्रोटेक्शन, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रख सकती है।
realme P4 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे इस सेगमेंट में सबसे बड़ा बताया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 1.47 दिन तक चल सकता है। जिससे ग्राहकों को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जो लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।
परफॉरमेंस के लिए realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। यह चिपसेट डेली टास्क, मल्टीटास्किंग और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा एक्सपीरियंस दे सकता है। साथ ही इसमें 5300mm² का बड़ा Airflow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है।
डिस्प्ले की बात करें तो realme P4 Lite 5G में 6.8-इंच की फुलएचडी+ 144Hz Eye Comfort डिस्प्ले मिलता है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को काफी स्मूद बनाता है। इसमें 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। जबकि आई-कम्फर्ट फीचर्स लंबे समय तक स्क्रीन इस्तेमाल को आसान बनाते हैं।
कैमरा सेक्शन में realme P4 Lite 5G में 13MP AI रियर कैमरा दिया गया है, जो फोटोग्राफी के लिए ठीक-ठाक परफॉर्म कर सकता है। इसके अलावा इसमें AI Live Photo और Dual View Video जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे ग्राहक एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
realme P4 Lite 5G उन ग्राहकों के लिए बढ़िया है, जो बजट में लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद डिस्प्ले और अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं। इसकी पहली सेल के ऑफर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं, इसलिए आप इसे चुन सकते हैं।