Realme P4 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, डिजाइन भी हुआ टीज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/realme-p4-lite-5g-india-launch-soon-flipkart-microsite-design-teased.jpg

Realme ने पिछले महीने ही में भारत में अपनी P-सीरीज का नया बजट स्मार्टफोन Realme P4 Lite 4G लॉन्च किया है। वहीं, अब कंपनी इसी डिवाइस का नया 5G वैरियंट Realme P4 Lite 5G लॉन्च करेगी। इसे लेकर माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart पर लाइव हो चुकी हैं। जिससे लगता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करने वाला है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

माइक्रोसाइट पर फोन का नाम सीधे तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन URL से यह पुष्टि होती है कि यह Realme P4 Lite 5G होगा। साथ ही कंपनी ने फोन के डिजाइन की झलक भी दर्शाई है। आप टीजर इमेज में देख सकते हैं कि फोन के बैक पैनल पर तीन अलग-अलग कटआउट दिखाई दे रहे हैं, जो संभवतः ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के लिए हो सकते हैं।

Realme P4 Lite 5G के कैमरा मॉड्यूल के पास एक और कटआउट भी नजर आ रहा है, जिसमें LED फ्लैश होने की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट, प्रोसेसर, कैमरा स्पेसिफिकेशन या कीमत जैसी अन्य जानकारी नहीं दी है।

अपकमिंग Realme P4 Lite 5G, पिछले महीने लॉन्च हुए Realme P4 Lite का 5G वर्जन होगा। इस फोन को भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया गया था और इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई थी। जो 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वैरियंट के लिए है। यह स्मार्टफोन फिलहाल Flipkart पर Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme P4 Lite में 6.74-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है इस पर 720×1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 563 निट्स तक जाती है। परफॉरमेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट मिलता है, जो 12nm प्रोसेस पर आधारित है और 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड दे सकता है। डिवाइस IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है।

कैमरा सेटअप में फोन के रियर पर 13-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में स्मार्टफोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

आने वाले दिनों में देखना होगा कि Realme P4 Lite 5G में कंपनी 5G सपोर्ट के अलावा और कौन-कौन से अपग्रेड देती है। क्योंकि बजट सेगमेंट में 5G स्मार्टफोंस की डिमांड लगातार बढ़ रही है। यदि आप भी नया और सस्ता 5जी डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।