Realme P4x 4G मलेशिया में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन

Realme ने अपने P-सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। इसमें नया Realme P4x 4G मलेशिया में लॉन्च हुआ है। बता दें कि कंपनी पहले से ही इंडिया में Realme P4x 5G लॉन्च कर चुकी है। जिसमें 7,000mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, नए 4G मॉडल में 5G कनेक्टिविटी की जगह 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ स्मार्टफोन में 120Hz डिस्प्ले, Android 16, गेमिंग के लिए बड़ा कूलिंग सिस्टम और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत जानते हैं।
Realme P4x 4G की कीमत
Realme P4x 4G को फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत MYR 799 (करीब 18,000 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन Rally White और Phantom Blue कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।
Realme P4x 4G के स्पेसिफिकेशंस
Realme P4x 4G में 6.8-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिलता है।
परफॉरमेंस के लिए Realme P4x 4G फोन में T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR4X RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI पर काम करता है। इसमें Google Gemini AI का इंटीग्रेशन भी मिलता है, जिसे पावर बटन के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।
8,000mAh बैटरी और गेमिंग फीचर्स
Realme P4x 4G की सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh बैटरी है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सपोर्टेड गेम्स में करीब 10 घंटे तक लगातार गेमिंग का अनुभव दे सकती है।
Realme P4x 4G फोन में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे अन्य स्मार्टफोन और एक्सेसरीज़ को चार्ज किया जा सकता है। लंबे गेमिंग सेशन के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने के लिए इसमें 11,124mm² कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Realme P4x 4G में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Realme P4x 4G स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल SIM सपोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, 3.5mm हेडफोन जैक, IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस तथा मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एक कस्टमाइजेबल नोटिफिकेशन LED भी मिलती है।
कंपनी ने Realme P4x 4G की भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि बड़ी बैटरी और गेमिंग फीचर्स के चलते यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में मलेशिया के लोगों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। यदि आप इंडिया में हैं तो इसका 5जी मॉडल ले सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।