इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करना होगा आसान, EV Plugs एक क्लिक में बताएगा चार्जिंग स्टेशन का पता

Join Us icon

इलेक्ट्रिक व्हीकल यूज़र्स के लिए इंडियन कंपनी EV Plugs India ने कमाल की ऐप लॉन्च की है। यह ऐप इवी यूजर्स की सबसे बड़ी परेशानी को हल करेगी। इस ऐप का नाम EV Plugs है जो कि भारत में मौजूद इवी चार्जिंग स्टेशन (EV charging stations) को खोजने में कार चालकों की मदद करेगा। इस एप में फिलहाल 1000 से ज्यादा वेरिफाइड इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन मौजूद हैं। इस ऐप को iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही वेबसाइट पर भी इसकी सर्विस ली जा सकती है।

लगातार अपडेट कर रहे हैं लिस्ट

EV Plugs कंपनी दिल्ली की है जिसके को-फाउंडर मनीष नारंग, कपिल नारंग और अश्वनी अरोड़ा हैं। मनीष नारंग का कहना है कि EV Plugs इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर की परेशानी को हल करेगा। हम अपने प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद स्टेशन को लगातार अपडेट कर रहे हैं। इसके साथ ही भविष्य में हमारी कोशिश रहेगी कि हम इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज करने के लिए स्लॉट बुकिंग का ऑप्शन भी देंगे। इसके साथ ही हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर और भी सेवाएं जोड़ी जाएंगी। हमारी कोशिश रहेगी कि हम नवी ओनर के लिए एक जगह पर ज़्यादा से ज़्यादा सेवाएं मुहैया करवाए।

लगातार बढ़ रहे हैं चार्जिंग स्टेशन

electric car charging cost in India

मनीष आगे कहते हैं कि हमारा मानना है कि आने वाले समय में इवी की अलग-अलग कैटेगरी (2 व्हीलर, 4 व्हीलर, 3 व्हीलर और एचएमवी) और डिफ़ॉल्ट इवी चार्जिंग स्टेशन काफ़ी ज़्यादा संख्या हो जाएगी। हालांकि, पेट्रोल और डीज़ल की तरह कुछ किलो मीटर में एक स्टेशन जैसे स्थिति आने में अभी क़रीब दस साल का समय लगेगा। यह भी पढ़ें: Hero Splendor को महज इतने रुपए में बनाएं Electric Bike, पेट्रोल का खर्चा होगा जीरो

भारत में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर रिकॉड टाइम पर बिल्ट-इन हो रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करने के लिए इवी ओनर्स का सर्टिफाइड सिंगल गो-टू प्लेस पर चार्जिंग के लिए जाना ज़रूरी है। ऐसे में EV Plugs India इवी यूजर्स को सर्टिफ़ाइड चार्जिंग स्टेशन की जानकारी देगी। यह भी पढ़ें : धमाल मचा रही ये सस्ती और स्टाइलिश Electric Bike, महज 7 रुपए में चलती है 100 किलोमीटर

लेटेस्ट वीडियो : Reddi 10 Prime गेमिंग और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here