
Realme भारत में नए मिड-रेंज फोन पर काम कर रहा है, जो अपने फीचर्स के चलते सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है। लेटेस्ट लीक के अनुसार यह डिवाइस फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और इसे कंपनी P सीरीज या Narzo लाइनअप के तहत लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिपस्टर ने इसकी जानकारी शेयर की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार अपकमिंग फोन में 165Hz का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो इस प्राइस सेगमेंट में खास माना जा सकता है। बता दें कि अब तक इतने हाई रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले आमतौर पर प्रीमियम स्मार्टफोंस में ही देखने को मिलते हैं। यदि Realme इसे करीब 20,000 से 30,000 रुपये की रेंज में लता है, तो यह OnePlus Nord 6 जैसे फोंस से मुकाबला कर सकता है।
A new realme phone is under works :
✅ 165Hz flat OLED
✅ Snapdragon 7s Gen 4 or Dimensity 7400
✅ 50MP main camera
✅ ~9000mAh🔋
✅ IP69Might launch under realme P series / Narzo series in India 🇮🇳
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) April 25, 2026
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ हाई रिफ्रेश रेट ही सब कुछ तय नहीं करता है। 165Hz सपोर्ट आमतौर पर चुनिंदा गेम्स और यूज में ही काम आता है। जबकि सामान्य उपयोग में फोन ऑटोमैटिकली लो रिफ्रेश रेट पर स्विच करता है जिससे बैटरी की खपत कम हो सके। ऐसे में असली फर्क इस बात पर पड़ेगा कि Realme इस फीचर को कितनी अच्छी तरह ऑप्टिमाइज करता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो इस डिवाइस में Snapdragon 7s Gen 4 या Dimensity 7400 चिपसेट मिलने की संभावना है, जिससे यह फोन मिड-रेंज कैटेगरी में आ सकता है। वहीं, कैमरा सेक्शन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी इस आगामी realme फोन की बड़ी खासियत हो सकती है। लीक के मुताबिक इसमें करीब 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह ट्रेंड अब तेजी से मिड-रेंज सेगमेंट में भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G जैसे डिवाइस पहले ही 10,000mAh से ज्यादा बैटरी के साथ आ चुके हैं।
अपकमिंग realme फोन में IP69 रेटिंग मिलने की भी बात कही जा रही है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के मामले में और मजबूत बना सकती है। वहीं, इसकी टक्कर OnePlus Nord CE 6 जैसे डिवाइस से भी हो सकती है। जिसमें पहले ही बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले की पुष्टि हो चुकी है। यह वनप्लस मॉडल 7 मई को आ रहा है।
यदि यह लीक सही साबित होता है, तो Realme का यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में हाई-एंड फीचर्स को किफायती कीमत में प्रदान कर सकता है। हालांकि फिलहाल ये सभी जानकारी लीक पर आधारित है, इसलिए असल डिटेल्स आने का वेट करना होगा। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











