
पिछले माह के आखरी में रियलमी ने अपने नए मॉडल यू1 को पेश किया था। यू ब्रांड के तहत कंपनी का यह पहला फोन है। भारतीय बाजार में रियलमी यू1 के दो मॉडल में पेश किया गया है 3जीबी और 4जीबी। 3जीबी वाले मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं 4जीबी वाले वरियंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि उस वक्त इसे लॉन्च तो कर दिया गया था लेकिन अब यह पहली बार सेल के लिए जा रहा है। इस फोन को 5 दिसंबर से आॅनलाइन स्टोर अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा रियलमी के स्टोर पर भी उपलब्ध है।
खास बात यह कही जा सकती है कि सेल के साथ ही कंपनी ने कुछ आॅफर्स भी पेश किए हैं। यदि आप एसबीआई कार्ड के माध्यम से फोन की खरीदारी करते हैं तो आपको 5 परसेंट तक का कैश बैक मिलेगा। वहीं रिलायंस जियो के साथ कंपनी 5,750 रुपये का डाटा बेनिफिट दे रही है। आप 4.2टीबी तक का जियो डाटा मुफ्त में पा सकते हैं। हो गया खुलासा: अगले साल आ रहा है सैमसंग का 5जी फोन, सैमसंग गैलेक्सी एस10 होगा फर्स्ट
रियलीम यू1 के स्पेसिफिकेशन
रियलमी यू1 में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले है। कंपनी ने 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले के साथ पेश किया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। फोन की बॉडी ग्लास की बनी है और यह एम्बिशियस ब्लैक, ब्रेव ब्लू और फैरी गोल्ड कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। 10 दिसंबर को लॉन्च होगा विश्व का पहला इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले वाला फोन सैमसंग गैलेक्सी ए8एस
रियलमी यू1 कलर ओएस 5.2 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड ओरियो आधारित है। यह विश्व का पहला फोन है जो मीडियाटेक हेलियो पी70 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय बाजार में यह फोन 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी में उपलब्ध है। वहीं कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रियलमी यू1 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन के दोनों ही कैमरा सेटअप बोका इफेक्ट सपोर्ट करते हैं।
डुअल सिम आधारित इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ ही फेस अनलॉक भी है। यह फोन वोएलटीई सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
















