10 दिसंबर को लॉन्च होगा विश्व का पहला इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले वाला फोन सैमसंग गैलेक्सी ए8एस

Join Us icon

आज ही टेक कंपनी हुआवई ने घोषणा की थी कि कंपनी 17 दिसंबर को अपना पहला इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन नोवा 4 टेक मंच पर पेश करेगी। नोवा 4 हुआवई ही नहीं बल्कि विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन होता जिसका फ्रंट कैमरा फोन बॉडी नहीं बल्कि फोन डिसप्ले के बीच में होता। लेकिन हुआवई को मिलने वाला यह खिताब सैमसंग ने छिन कर अपने नाम कर लिया है। सैमसंग ने भी आॅफिशियल घोषणा कर दी है कि कंपनी हुआवई से पहले ही 10 दिसंबर को अपना इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8एस लॉन्च कर देगी।

सैमसंग ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के जरिये आॅफिशियल घोषणा कर दी है कि ​कंपनी आने वाली 10 दिसंबर को अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8एस को लॉन्च करने जा रही है। सैमसंग 10 दिसंबर को चीन में ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कोरियन कंपनी द्वारा निर्मित ​गैलेक्सी ए8एस वैश्विक मंच पर दस्तक देगा। आपको बता दें कि सैमसंग का यह फोन ‘ओ’ शेप वाली नॉच से लैस है। इस फोन में फ्रंट पैनल के उपरी हिस्से में छोटा को गोलाकार होगा तथा इस छेद में ही सेल्फी कैमरा फिट किया जाएगा। यह विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें नॉच फोन बॉडी से दूर डिसप्ले के बीच में होगी।

samsung-galaxy-a8s-infinity-o-display-to-launch-on-10-december-feature-specifications-in-hindi

गैलेक्सी ए8एस की बात करें तो लीक के अनुसार गैलेक्सी ए8एस में 6.39-इंच की इनफिनिटी ओ फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले दी जाएगी। लीक के अनुसार सैमसंग का फोन 59.11 x 74.88 x 7.38एमएम डायमेंशन वाला होगा तथा नॉच के लिए बने छेद का साईज़ 6.7एमएम का होग। इस फोन के फ्रंट पैनल पर पूरी तरह से डिसप्ले स्क्रीन ही होगी। लीक में बताया गया है कि सैमसंग अपने इस फोन को लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न पर पेश करेगी त​था यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा।

17 दिसंबर को लॉन्च होगा विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन जिसकी डिसप्ले के अंदर होगा सेल्फी कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी ए8एस को 6जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लीक के मुताबिक इस फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी, जिसे कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। लीक के अनुसार सैमसंग का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा वाला होगा। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 24-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेेंसर के साथ 5-मेगापिक्सल तथा 10-मेगापिक्सल के दो अन्य कैमरा सेंसर भी दिए जाएंगे। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है।

5,000 रुपये सस्ता मिल रहा है शाओमी का पोको एफ1, जानें कब, कैसे और कहां से खरीदें

गैलेक्सी ए8एस को सैमसंग द्वारा 3,400एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग आॅफिशियली गैलेक्सी ए8एस के निर्माण तथा इसकी ​​डिसप्ले की घोषणा कर चुकी है। लेकिन यह फोन ​कब तक बाजार में कदम रखेगा और इसकी पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स क्या होगी इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि शायद सैमसंग कंपनी गैलेक्सी ए8एस स्मार्टफोन को अपनी गैलेक्सी सीरीज़ की दसवीं सालगिरह पर गैलेक्सी एस10 के साथ ही टेक मंच पर पेश करेगी।