Realme X3 SuperZoom हुआ सर्टिफाइड, अब जल्द होगा बाजार में लॉन्च

Join Us icon

Realme को लेकर कई दिनों से खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘एक्स सीरीज़’ के नए फोन Realme X3 SuperZoom पर काम कर रही है और जल्द ही इसे बाजार में उतार सकती है। यह डिवाईस पिछले दिनों कई सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी देखा जा चुका है। रियलमी की ओर से हालांकि अभी तक इस फोन की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अब फिर से यह आगामी डिवाईस चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग में माध्यम से बाजार में आने से पहले ही इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का खुलासा हो गया है।

Realme X3 SuperZoom की लेटेस्ट लिस्टिंग ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट ब्लूटूथ एसआईजी पर हुई है। इस वेबसाइट पर रियलमी फोन को RMX2086 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि यह फोन पहले भी इसी मॉडल नंबर के साथ अन्य वेबसाइट्स पर देखा गया है। नई लिस्टिंग में फोन को ब्लूटूथ वी5.1 से लैस बताया गया है जो RMX2081_11_A.88 सॉफ्टवेयर वर्ज़न पर काम करेगा। इस लिस्टिंग के बाद उम्मीद की जा रही है कि रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम जल्द ही टेक मंच पर कदम रख सकता है। आशा है कि कंपनी इस डिवाईस को भारत में भी लॉन्च करेगी।

Realme X3 SuperZoom RMX2086 Bluetooth SIG listing specs leak launch soon

जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह फोन रियलमी एक्स3 का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा और बेहतर ज़ूम क्वॉलिटी लेंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो Realme X3 SuperZoom Edition कंपनी का पावरफुल स्मार्टफोन तो होगा लेकिन रियलमी इसे 5जी फोन के रूप में नहीं लॉन्च करेगी। यह फोन एक 4जी फोन ही होगा जो दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच के हवाले से बताया गया है कि इस रियलमी एक्स3 फोन को 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। गीकबेंच पर इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया जा चुका है।

Realme X50M

रियलमी ने चीन में अपनी एक्स सीरीज़ का नया फोन रियलमी एक्स50एम नाम से लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 6.57-इंच FHD+ 120Hz डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.4 प्रतिशत है। साथ ही डिवाइस 2.4GHz स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट पर कार्य करता है जो कि 7nm प्रोसेस और 5G मॉडम इंटिग्रेटेड है। इसके अलावा फोन में 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है।

Realme X3 SuperZoom RMX2086 Bluetooth SIG listing specs leak launch soon

फोटोग्राफी के लिए Realme X50M में रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप है। इस कैमरा सेटअप में 48MP मेन सेंसर, 8MP वाइड-एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, फ्रंट में 16MP का मेन सेल्फी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा Realme X50M में पावर बैकअप के लिए 4,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W डार्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें : 8 जीबी रैम, 64एमपी क्वॉड कैमरा और 4000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुए Huawei Nova 7 और Nova 7 Pro

Realme X50M को कंपनी द्वारा दो रैम व दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस के 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 21,500 रुपए) है। वहीं, इस फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 25,000 रुपए) है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here