Realme X7 Max स्मार्टफोन के लिए करना पड़ेगा इंतजार, कंपनी ने कैंसिल किया लॉन्च इवेंट

Join Us icon

Realme ने कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते भारत में 4 मई को आयोजित होने वाला इवेंट स्थगित कर दिया है। कंपनी ने एक दिन पहले ही ऐलान किया था कि वह भारत में MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। माना जा रहा था कि इस दिन कंपनी Realme X7 Max को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही थी। इस फोन के साथ साथ कंपनी भारत में नया Realme TV भी पेश करने वाली थी। Realme India के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी कंपनी का 4 मई को आयोजित होने वाला इवेंट कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर पोस्टपोन्ड कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कंपनी अपनी तीसरी एनिवर्सरी का सेलेब्रेशन भी कैंसिल कर रही है। यानी रियलमी के फैन्स को Realme X7 Max के लॉन्च के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

माधव सेठ ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘सावधानी से विचार करने के बाद, रियलमी ने आगामी स्मार्टफोन और AIoT उत्पादों की लॉन्चिंग और एनिवर्सरी सेलेब्रेशन को स्थिगित करने का फैसला किया है। इस कठिन समय में, जितना संभव हो उतना योगदान देने पर ध्यान दें। घर रहें, मजबूत रहें! हम जल्दी लौटेंगे।’ यह भी पढ़ें : Exclusive: इन स्मार्टफोन का टल सकता है लॉन्च, स्मार्टफोन बाजार में दिखने लगा कोरोना का असर

मिनी-लॉकडाउन का सीधा असर

रियलमी ही नहीं दूसरी स्मार्टफोन कंपनियां प्रोडक्शन में मंदी के चलते प्रभावित हो गई हैं। इसका सीधी असर कंपनी की प्लानिंग और मैनेजमेंट पर पड़ रहा है। इसके साथ ही दिल्ली समेत एनसीआर में मिनी लॉकडाउन के चलते कंपनियों के प्रोडक्शन में कमी आ गई है। मार्केट से मिल रही जानकारी के अनुसार, मोबाइल फोंस के उत्पादन में कमी आ रही है और इसकी वजह से मार्केट में उतारा जाने वाला स्टाॅक पर्याप्त मात्रा में नहीं है। यह भी पढ़ें : क्या है 5G, कितना तेज होगा इंटरनेट, जानें इसकी स्पीड

बाजार में कम हो सकता है स्टॉक

मिनी लॉकडाउन के चलते स्मार्टफोन के प्रोडक्शन की रफ्तार कम हो गई है। इसके चलते मार्केट में स्मार्टफोन के स्टॉक में कमी देखने को मिल सकती है। बता दें कि पिछले साल भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते कई मोबाइल कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन लाॅन्च कैंसिल करने पड़े थे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here