Redmi 12 5G वर्सेस Redmi Note 12 5G: देखें कौन-सा फोन लेना है फायदे का सौदा

Join Us icon

Xiaomi ने साल की शुरूआत में रेडमी ब्रांड के तहत 5जी फोन Redmi Note 12 5G लॉन्च किया था। वहीं अब 6 महीने बाद कंपनी जुलाई में नया कम कीमत वाला Redmi 12 5G मोबाइल लेकर आई है। दोनों की कीमत में कुछ फर्क तो है लेकिन शाओमी फैंस के सामने सवाल उठ रहा है कि, क्या नए और सस्ते रेडमी 12 5जी को खरीदना चाहिए या फिर थोड़ा पैसा बढ़ाकर रेडमी नोट 12 5जी को लेना समझदारी होगी? इसी कन्फ्यूजन का हल ढूंढते हुए हमने दोनों 5जी रेडमी फोंस का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर चुनना आसान हो जाएगा कि नया रेडमी 12 5जी बेहतर है या फिर रेडमी नोट 12 5जी में ज्यादा दम है।

कीमत का कंपैरिज़न

मैमोरी वेरिएंट्सRedmi 12 5G प्राइस Redmi Note 12 5G प्राइस
4GB RAM + 128GB Storage₹11,999₹16,999
6GB RAM + 128GB Storage₹13,499₹18,999
8GB RAM + 256GB Storage₹15,499₹20,999

Redmi Note 12 5G प्राइस

रेडमी नोट 12 5जी फोन तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। इसके दूसरे वेरिएंट में 6जीबी और 128जीबी मैमोरी मौजूद है और इसका प्राइस 18,999 रुपये है। वहीं सबसे बड़ो रेडमी नोट 12 5जी वेरिएंट 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ आता है तथा इसकी कीमत 20,999 रुपये है।

8GB RAM Redmi Note 12 5G Price in india

Redmi 12 5G प्राइस

रेडमी 12 5जी फोन की भारत में तीन मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसका बेस मॉडल भी 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इन दोनों का रेट क्रमश: 11,999 रुपये और 13,499 रुपये है। इसी तरह 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले सबसे बड़े रेडमी 12 5जी वेरिएंट को 15,499 रुपये में लॉन्च किया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिज़न

 

स्पेसिफिकेशनRedmi Note 12 5GRedmi 12 5G
Screen6.67″ FHD+ 120Hz Super AMOLED6.79″ FHD+ 90Hz LCD
ProcessorQualcomm Snapdragon 4 Gen 1Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
Rear Camera48MP Main Camera (f/1.8)
8MP Ultra-Wide Camera (f/2.2)
2MP Macro Camera (f/2.4)
50MP Main Camera (f/1.8)
2MP Depth Camera
Front Camera13MP Selfie Camera (f/2.45)8MP Selfie Camera (f/2.4)
Battery33W 5,000mAh Battery18W 5,000mAh Battery

Redmi Note 12 5G vs Redmi 12 5G – डिस्प्ले

रेडमी 12 5G में 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.79 इंच फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पर बनी है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट प्राप्त होती है। यह फोन डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है जिसके साथ 550निट्स ब्राइटनेस भी मिलती है।

रेडमी नोट 12 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन सैमसंग एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस फोन स्क्रीन में 1200निट्स पिक ब्राइटनेस, 4096लेवल डिमिंग, 4500000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Redmi Note 12 5G vs Redmi 12 5G – प्रोसेसर

Redmi Note 12 5G एंड्रॉयड 12 आधारित मीयूआई 13 पर लॉन्च हुआ है। इस मोबाइल फोन में 6एनएम आर्किटेक्चर पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 619 जीपीयू मौजूद है। रेडमी नोट 12 5जी LPDDR4x RAM और UFS 2.2 storage तकनीक पर काम करता है। यह फोन 5जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है।

Redmi 12 5G फोन एंड्रॉयड 13 के साथ मार्केट में आया है जिसके मीयूआई 14 दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में रेडमी नोट 12 5जी में मौजूद चिपसेट का नेक्स्ट वर्ज़न स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 दिया गया है जो 4 नैनोमीटर फे​ब्रिकेशन्स पर बना है। इसमें भी LPDDR4X RAM और UFS 2.2 storage दी गई है। वहीं साथ ही इसमें 8जीबी वर्चुअल रैम भी मिल जाती है।

Redmi Note 12 5G vs Redmi 12 5G – कैमरा

रेडमी 12 5जी फोन को कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में उतारा है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लगी है जिसके साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी रेडमी फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 12 4G specifications leaked

फोटोग्राफी के लिए​ रेडमी नोट 12 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं ये रेडमी फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

Redmi Note 12 5G vs Redmi 12 5G – बैटरी

Redmi Note 12 5G में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज में यह स्मार्टफोन 26 दिन का स्टैंडबाय टाईम या फिर लगातार 23.5 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाईम दे सकता है। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Redmi 12 5G फोन भी 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है। इसे लेकर कंपनी दावा का रही है कि एक बार फुल चार्ज करने के लिए मोबाइल की बैटरी 28 दिनों का स्टैंडबाय टाईम दे सकती है या फिर इसपर 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक पाया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग तकनीक की बात करें तो इसमें 18वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

Redmi Note 12 5G vs Redmi 12 5G – 5जी बैंड्स

रेडमी 12 5जी फोन में मिलने वाले 5जी बैंड्स हैं :

5G SA: n1/n3/n5/n8/n28/n40/n78
5G NSA: n1/n3/n8/n40/n78

रेडमी नोट 12 5जी फोन में निम्नलिखित 5जी बैंड्स मिलते हैं :

5G SA: n1/n3/n5/n8/n28/n40/n78
5G NSA: n1/n3/n40/n78

Redmi Note 12T Pro 5g launched in china features specifications in hindi

Redmi Note 12 5G vs Redmi 12 5G – फीचर्स

Redmi Note 12 5G फोन में वॉटरप्रूफिंग के लिए IP53 रेटिंग, 3.5mm जैक और IR Blaster​ मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Redmi 12 5G में भी IP53 रेटिंग, 3.5mm जैक और IR Blaster​ दिया गया है। यह फोन भी साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here