भारत में लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी, 144Hz तक डिस्प्ले वाला सस्ता Redmi 15 5G, जानें फुल डिटेल्स

Join Us icon

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi ने आखिरकार भारत में अपनी नंबर सीरीज का नया स्मार्टफोन Redmi 15 5G लॉन्च कर दिया है। बता दें कि यह फोन कंपनी ने पहले मलेशिया में पेश किया था और अब इसे भारतीय मार्केट में उतारा गया है। खास बात यह है कि इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो आमतौर पर कम कीमत में देखने को नहीं मिलते हैं। जिसमें 144Hz तक हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी शामिल हैं। आइए, आगे कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

भारतीय बाजार में Redmi 15 5G की कीमत 6GB+128GB के लिए 14,999 रुपये, 8GB+128GB मॉडल के लिए 15,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल के लिए 16,999 रुपये तय की गई है। डिवाइस ग्राहकों को Midnight Black, Frosted White और Sandy Purple कलर ऑप्शन में मिलेगा। इसकी सेल आने वाले 28 अगस्त से अमेजन, Mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। इसके अलावा वर्चुअल RAM फीचर से रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है साथ ही स्टोरेज को भी microSD कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है।

डिजाइन की बात करें तो Redmi 15 5G मेटल फिनिश और कर्व्ड एज डिजाइन के साथ आता है, इसमें रॉयल क्रोम डिजाइन और एयरोस्पेस ग्रेड मेटल आइलैंड है। जो इसे प्रीमियम लुक देता है। फोन में IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस फीचर भी है साथ ही साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर लगाया गया है। डिस्प्ले सेक्शन में Redmi 15 5G स्मार्टफोन 6.9-इंच का Full HD+ LCD पैनल वाला है इस पर 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 288Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसमें Wet Touch 2.0 टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे गीली उंगलियों से भी स्क्रीन चलाई जा सकती है। यह फीचर खासकर मॉनसून और पसीने वाली कंडीशन में मदद कर सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए Redmi 15 5G में Qualcomm का नया Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट लगाया गया है। यह डिवाइस HyperOS 2.0 आधारित Android 15 के साथ मिलकर काम करता है। ब्रांड ने 2 साल के एंड्राइड और 4 साल के सुरक्षा अपडेट्स देने का वादा भी किया है। कंपनी ने इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिहाज से बेहतर ऑप्टिमाइजेशन के साथ बाजार में उतारा है। कैमरा सेटअप की बात करें तो डिवाइस में 50MP का डुअल रियर कैमरा मौजूद है। इसमें AI Dynamic Shots, AI Eraser और AI Sky Enhancement जैसे कई फीचर्स जोड़े गए हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोबाइल में 8MP का फ्रंट कैमरा है।

सबसे खास बात Redmi 15 5G की बैटरी है। इसमें आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यानी यह फोन दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी आसानी से दो दिन का बैकअप प्रदान कर सकती है। ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें Hi-Res Audio और Dolby Atmos सपोर्ट है। यही नहीं नया और सस्ता डिवाइस 3.5mm हेडफोन जैक वाला है। इसमें 5G नेटवर्क सपोर्ट सहित वाईफाई, ब्लूटूथ जैसी कई सुविधाएं हैं।

यदि कंपटीशन की बात करें तो Redmi 15 5G अन्य ब्रांड के Oppo K13 और Moto G96 जैसे मोबाइल्स को टक्कर दे सकता है। इसे लाने के पीछे ब्रांड का लक्ष्य सस्ते में तगडे़ फीचर्स देने का हो सकता है। जहां Oppo K13 में भी 7000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन चिपसेट मौजूद है। Moto G96 डिस्प्ले और कैमरा और बैटरी बैकअप में अच्छा है। इसके अलावा इस प्राइस रेंज में Samsung Galaxy M36 भी अच्छा विकल्प है हालांकि इसमें सिर्फ 5000mAh बैटरी मिलेगी।

Redmi 15 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले है, जो इसे बाकी ऑप्शंस से अलग कर सकती है। यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो बड़ी स्क्रीन, लंबे बैकअप और हाई रिफ्रेश रेट वाला सस्ता फोन ढूंढ रहे हैं। वहीं, जो AMOLED डिस्प्ले और ज्यादा एडवांस कैमरा क्वालिटी चाहते हैं उनके लिए दूसरे विकल्प बेहतर रह सकते हैं।


Xiaomi Redmi 15 Price
Rs. 18,499
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here