सस्ता 5G फोन Redmi 17C हो रहा लॉन्च के लिए तैयार! Redmi Note 17 series के बाद लेगा मार्केट में एंट्री

एक ओर जहां रेडमी नोट 17 सीरीज का शोर है, वहीं दूसरी ओर ब्रांड का एक लो बजट स्मार्टफोन Redmi 17C 5G सामने आया है। Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro 14 जुलाई को लॉन्च होंगे। लेकिन इनके मार्केट में आने से पहले जानकारी सामने आई है कि कंपनी एक सस्ते मोबाइल रेडमी 17सी पर भी काम शुरू कर चुकी है जिसे बेहद जल्द टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। ये वाला रेडमी का 5जी फोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है।
Redmi 17C 5G गीकबेंच लिस्टिंग
रेडमी 17सी 5जी फोन को गीकबेंच पर Xiaomi 2607FRNEAG मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग की जानकारी हमें टिपस्टर कैस्पर के जरिये प्राप्त हुई है। कंपनी की ओर से तो फोन का मार्केटिंग नेम अभी शेयर नहीं किया गया है लेकिन इस लिस्टिंग डिटेल में मोबाइल को Redmi 17C 5G बताया गया है। वहीं गीकबेंच पर इस अपकमिंग रेडमी फोन को ‘tornado’ कोडनेम दिया गया है।
According to Geekbench listing, it's #REDMI17C5G with codename tornado. tornado was Redmi 15C 5G and POCO C85 5G, so looks like another rebrand of old device, but so far can't find more info about differences (if any). https://t.co/9iX2YJPf0N pic.twitter.com/ytoZGJtGWx
— Kacper Skrzypek 🇵🇱 (@kacskrz) July 11, 2026
Redmi 17C 5G फोन की यह गीकबेंच लिस्टिंग 10 जुलाई की है। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो इस अपकमिंग 5जी फोन को सिंगल-कोर में जहां 729 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं वहीं मल्टी-कोर में इस मोबाइल ने 1692 बेंचमार्क स्कोर हासिल किया गया है।
Redmi 17C 5G स्पेसिफिकेशन्स
लीक में रेडमी 17सी 5जी फोन की अधिकांश स्पेक्स पहले ही लॉन्च हो चुके Redmi 15C 5G या POCO C85 5G फोन जैसी ही बताई जा रही है। लीक की मानें तो रेडमी 17सी 5जी फोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ मार्केट में लॉन्च जा सकता है। यह मीडियाटेक का तकरीबन 2 साल पुराना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 6nm फेब्रिकेशन्स पर बना है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
Redmi 17C 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 6,000mAh battery दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। लीक के अनुसार यह मोबाइल 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लाया जाएगा। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले बताई गई है जिसपर 720पिक्सल रेजोल्यूशन मिल सकता है।
कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। यह रेडमी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जिसमें लेटेस्ट Xiaomi HyperOS वर्जन दिए जाने की बात कही गई है।
Redmi Note 17 series लॉन्च डिटेल
91मोबाइल्स के पाठकों को लगे हाथ रेडमी नोट 17 सीरीज की डिटेल्स बता दें कि इसे 14 जुलाई को पेश किया जा रहा है। सीरीज में Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro लॉन्च होंगे। रेडमी नोट 17 में Snapdragon 6s Gen 4 और नोट 17 प्रो में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए नोट 17 को 8000mAh और नोट 17 प्रो को 9000mAh battery पर लाया जा रहा है। दोनों ही रेडमी 5जी फोन में OLED स्क्रीन मिलेगी। भारतीय समयानुसान 14 जुलाई की शाम 4 बजकर 30 मिनट पर रेडमी चाइना वेबसाइट और सोशल पेज वेईबो पर यह लॉन्च ईवेंट लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।