200MP कैमरा, 8580mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और 185Hz OLED स्क्रीन! देखें Redmi K100 Pro की ताकत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/Redmi-K100-Pro.jpg

रेडमी कंपनी आने वाली 11 अगस्त को के100 सीरीज लेकर आ रही है। इस सीरीज के तहत Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। ये दोनों मोबाइल्स पहले चाइना में पेश होंगे जो बाद में अन्य मार्केट्स में एंट्री लेंगे। बाजार में उतारने से पहले कंपनी ने रेडमी के100 प्रो 5जी फोन की डिटेल्स सार्वजनिक कर दी है। इस मोबाइल के डिजाइन के साथ ही बैटरी, चार्जिंग, कैमरा और प्रोसेसर की जानकारी दे दी गई है।

Redmi K100 Pro डिजाइन

सबसे पहले फोन के डिजाइन की बात करें तो इस मोबाइल को Glowing Firefly ​डिजाइन पर भी लाया जाएगा। इसमें अंधेरे में चमकने वाला पैनल लगाया गया है। इस फोन में रियर ग्लास के नीचे फॉस्फोरेसेंट लेयर दी गई है जिसपर लाइट पेन से कोई भी डिजाइन बनाया जा सकता है। यह रोशनी में दिखेगा नहीं लेकिन अंधेरे में ग्लो करेगा। हालांकि यह तकनीक फोन के स्पेशल मॉडल में भी दी जाएगी।

इस फोन को मेटल फ्रेम पर बनाया गया है जिसमें फ्लैट ग्लास बैक दिया गया है। मोबाइल का रियर कैमरा मॉड्यूल उपरी ओर दिया गया है जिसमें ​तीन कैमरा सेंसर, एक फ्लैश और Bose Speakers फिट किए गए हैं। अभी तक सामने आई फोटोज़ में इस अपकमिंग फोन को Green और Red कलर में दिखाया गया है। रियर कैमरा सेटअप में फ्लोटिंग ​रिंग लाइट भी लगी है जो नोटिफिकेशन आने पर अलग-अलग लाइट इफेक्ट देगी।

Redmi K100 Pro स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी के100 प्रो 200MP Camera वाला फोन है। कंपनी की ओर से अनांउस ​कर दिया गया है कि इस मोबाइल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का मेन OIS सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही स्मार्टफोन में एक ultra-wide एंगल लेंस और एक telephoto सेंसर भी लगाया जाएगा। ब्रांड के मुताबिक इस फोन में 10cm telephoto macro फोटोग्राफी और लॉसलेस क्रॉप ज़ूम मिलेगा।

पावर बैकअप के लिए Redmi K100 Pro को तगड़ी 8580mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि के100 प्रो अपने सेग्मेंट का सबसे ताकतवर बैटरी वाला फोन बनेगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। इसके अलावा रेडमी के100 प्रो 50W wireless चार्जिंग, 27W wired reverse और 22.5W wireless reverse भी सपोर्ट करेगा।

Redmi K100 Pro 5G स्मार्टफोन को कंपनी क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 V प्रोसेसर पर लॉन्च करेगी। यह स्टैंडर्ड स्नेपड्रैगन एलिट जेन 5 का ही कस्टमाइज्ड वर्जन है जो कुछ कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि यूजर्स को इस चिपसेट पर भी 4.6GHz की टॉप क्लॉक स्पीड मिलेगी। रेडमी का दावा है कि के100 प्रो स्मार्टफोन 4.09 मिलियन का एनटूटू स्कोर अचीव कर सकती है।

डिस्प्ले की बात करें तो रेडमी के100 प्रो 5जी फोन को 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह फ्लैट सर्फेस पर बनी OLED स्क्रीन बताई गई है जिसमें M11 luminous मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इस अपकमिंग रेडमी 5जी फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट, 4800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद रहेगा।

Redmi K100 Pro 5G फोन को IP68 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगी। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस मोबाइल में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और कम दूरी तक वायरलेस कम्युनिकेशन स्थापित करने वाले UWB जैसे फीचर्स मौजूद रहेंगे। अंत में बताते चलें कि Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max इंडियन टाइम अनुसार 11 अगस्त की दोपहर 4 बजकर 30 मिनट पर अनाउंस किए जाएंगे।