Xiaomi ने लॉन्च किया सस्ता और दमदार Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन, खूबियां जानकर रह जाएंगे दंग

Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को शाओमी ने 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 64MP प्राइमरी कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है।

Join Us icon

Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को Xiaomi ने आखिरकार लॉन्च कर दिया है। रेडमी पिछले काफी समय से अपनी फ्लैगशिप Redmi K50 सीरीज को लॉन्च लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद थी कि कंपनी इस सीरीज के चार स्मार्टफोन – Redmi K50 Pro+, Redmi K50 Pro, Redmi K50, और Redmi K50 Gaming edition को लॉन्च करेगा। फिलहाल कंपनी ने इस सीरीज का एक ही स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी आने वाले दिनों में अन्य स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।

Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को शाओमी ने 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 64MP प्राइमरी कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन Snapdragon SoC और Mercedes-AMG टीम के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको रेडमी के लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स कीमत, और फीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Redmi K50 Gaming Edition कीमत और उपलब्धता

Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को तीन कॉन्फीग्रेशन – 8GB+128GB, 12GB+128GB, और 12GB+256GB के साथ पेश किया गया है। कीमत की बात करें तो Redmi K50 K50 Gaming Edition को CNY 3299 (करीब 39,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। रेडमी के इस स्मार्टफोन को ब्लैक, सिल्वर, ब्लू और ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके साथ ही इस फोन का स्पेशल एडिशन Mercedes AMG एडिशन फोन को CNY 4199 (करीब 49,700 रुपये) और 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Redmi K50 Gaming Edition वेरिएंटकीमत
8GB+128GBCNY 3299(करीब 39,000 रुपये)
12GB+128GBCNY 3599 (करीब 42,600 रुपये)
12GB+256GBCNY 3899 (करीब 46,100 रुपये)

redmi-k50-ge

Redmi K50 Gaming Edition स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी का लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन Mercedes-AMG F1 टीम के साथ मिलकर तैयार किया गया है। Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB LPDDR5 तक रैम और 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन की डिस्प्ले Displaymate A+ रेटिंग के साथ आता है।

कैमरा की बात करें तो Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा (Sony IMX686), 8MP अल्ट्रा कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी के लिए 20MP Sony IMX596 सेंसर दिया गया है।

Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है। शाओमी का यह स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन फुल चार्ज होने में मात्र 17 मिनट का समय लेता है। रेडमी का यह फोन एक गेमिंग स्मार्टफोन है। ऐसे में इस फोन में कई गेमिंग सेट्रिक फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में कंपनी ने कूलिंग के लिए बड़ा 4860mm² डुअल वैपौर चैंबर दिया गया है। यह भी पढ़ें : MWC 2022 : Oppo Find X5 सीरीज के स्मार्टफोन से 28 फरवरी को उठेगा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां

रेडमी के इस स्मार्टफ़ोन में शोल्डर की (गेमिंग ट्रिगर), गेम ट्यूनर और 4D वाइब्रेशन जैसे फीचर दिए गए हैं। रेडमी के इस फोन में मेटल मिडफ्रेम दिया गया है। इसके साथ ऑडियो की बात करें तो फोन में JBL ट्यून स्टीरियो स्पीकर सेटअप, Dolby Atmos सपोर्ट, और Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन के साथ आता है। रेडमी का यह फोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है। माना जा रहा है कि चीन से बार यह फ़ोन Poco F4 GT के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme 9 Pro स्मार्टफोन ने भारत में 64MP कैमरा, Snapdragon 695 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ की ग्रैंड एंट्री, जानें क्या हैं दाम

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here