
Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi अपनी K-सीरीज का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो आगे बढ़ा सकता है। इसमें आने वाले Redmi K90 और K90 Pro को अक्टूबर में चीन में पेश किया जा सकता है। हालांकि इसमें कुछ महीने बाकि हैं इससे पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर एक नई पोस्ट शेयर की है। जिसमें Redmi K90 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Redmi K90 Pro स्पेसिफिकेशंस (लीक)
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
लीक के अनुसार Redmi K90 Pro में Snapdragon 8 Gen 4 (SM8850) या नए नाम Snapdragon 8 Elite 2 चिप के साथ पेश किया जा सकता है। यह Qualcomm का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल चिपसेट माना जा रहा है, जो लॉन्च होने के बाद फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस दे सकता है।
कैमरा
इस बार K-सीरीज में पहली बार पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा जोड़ा जा सकता है, जो इसे पिछले साल के Redmi K80 Pro से अलग बना देगा। जिसमें केवल स्टैंडर्ड टेलीफोटो लेंस था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 50MP OmniVision OV50Q पेरिस्कोप सेंसर दिया जा सकता है। जो 1/1.3-इंच साइज वाला हो सकता है। इससे जूम इमेज और पोर्ट्रेट्स में पहले से और ज्यादा अच्छी तस्वीरें ली जा सकेंगी।
डिस्प्ले
डिवाइस में 6.59-इंच RGB OLED LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
अन्य
Redmi K90 Pro में मेटल फ्रेम, सिमेट्रिक डुअल स्पीकर्स और 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फ्लैगशिप फीचर्स शामिल होने की बात सामने आई है। साथ ही इसमें X-axis लीनियर मोटर भी दी जा सकती है। जो टच फीडबैक और हैप्टिक रेस्पॉन्स को और बेहतर बना सकती है।
Redmi K90 Pro लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
Xiaomi के अब तक के लॉन्च पैटर्न को देखते हुए आगामी Redmi K90 सीरीज को अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसमें आने वाले डिवाइस केवल चीन में ही आ सकते हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे ग्लोबल मार्केट में Poco F8 Ultra के नाम से रीब्रांड किया जा सकता है।













