
Redmi जल्द ही चीन में अपनी नई Redmi K90 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस लाइनअप में Redmi K90 और Redmi K90 Pro जैसे स्मार्टफोंस आ सकते हैं। इनमें से K90 पहले ही बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा जा चुका है। वहीं, अब K90 Pro भी Geekbench प्लेटफार्म पर स्पॉट हुआ है। जहां इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। इसके साथ ही टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी प्रमुख खूबियां शेयर की हैं। आइए, आगे आपको जानकारी विस्तार से देते हैं।
गीकबेंस लिस्टिंग में आगामी रेडमी के90 प्रो मॉडल नंबर 25102RKBEC के साथ देखा गया है। यहां डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। इसमें दो हाई- परफॉरमेंस कोर 4.21GHz की स्पीड पर और छह कोर 3.6GHz पर काम करते हैं। डिवाइस में करीब 16GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम होने की जानकारी है। इस फोन ने 3559 सिंगल-कोर स्कोर और 11,060 मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया है। जिससे उम्मीद है कि यह पूर्व मॉडल से और तगड़ा अनुभव दे सकता है।
टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार आगामी Redmi K90 Pro में सबसे बेहतर बैटरी परफॉरमेंस मिल सकता है। फोन में बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 7,000mAh या 7,500mAh की बैटरी लगाई जा सकती है। यही नहीं 50W वायरलेस चार्जिंग भी हो सकती है।
लीक में बताया गया है कि Redmi K90 Pro में 50MP Light Fusion 950 प्राइमरी कैमरा सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP Samsung JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। यह कैमरा सेटअप Xiaomi 17 सीरीज के कैमरा लेवल के बराबर माना जा रहा है।
टिपस्टर ने यह भी बताया है कि इस बार फोन का डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी फ्लैगशिप ग्रेड रखी जा सकती है। साथ ही ऑडियो परफॉरमेंस में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
स्क्रीन की बात करें तो Redmi K90 Pro में 6.59-इंच फ्लैट RGB OLED LTPS डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसके अलावा USB 3.0 इंटरफेस और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। यह फोन HyperOS 3 और Android 16 के साथ आ सकता है।
Redmi K90 Pro की चीन में कीमत करीब 4,000 युआन (लगभग 49,000 रुपये) रखी जा सकती है। इस हिसाब से यह डिवाइस आगामी realme GT 8 Pro , iQOO 15 और बाजार में मौजूद Xiaomi 17 जैसे मॉडल्स से मुकाबला कर सकता है। हालांकि असल टक्कर लॉन्च के बाद ही पता चल पाएगी। जिसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। यह फोन पर उन यूजर्स के लिए परफेक्ट हो सकता है जो परफॉरमेंस, कैमरा क्वालिटी और बैटरी बैकअप शानदार चाहते हैं।
यदि आप चीन में हैं और कुछ हफ्तों में नया मोबाइल लेना चाहते हैं तो Redmi K90 Pro अच्छा विकल्प हो सकता है। आप इसके लिए रुक सकते हैं। हम इसे लेकर अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल के साथ बने रहें।(सोर्स)













