
Redmi अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज K90 जल्द चीन में लेकर आ सकता है। इसमें आने वाला Redmi K90 Pro फिलहाल चर्चा में है क्योंकि इसके कैमरा फीचर्स लॉन्च से पहले ही सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में Poco F8 Ultra के नाम से पेश किया जा सकता है। इसलिए उम्मीद है कि यह लीक जानकारी दोनों फोंस के लिए हो सकती है। इनमें मिलने वाले अपग्रेड फीचर्स फोंस को अब तक के सबसे पावरफुल बना सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार कैमरा सेटअप में Redmi K90 Pro और Poco F8 Ultra में 1/1.3-इंच साइज का बड़ा प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। जो हाल ही में लॉन्च हुए Xiaomi 17 में भी इस्तेमाल हुआ है। यह सेंसर f/1.7 अपर्चर, 23mm फोकल लेंथ और OIS सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। यह एक कस्टमाइज्ड OmniVision Light Fusion सेंसर हो सकता है। जो पूर्व मॉडल K80 Pro के 1/1.55-इंच सेंसर से ज्यादा लाइट कैप्चर कर सकता है। जिससे बेहतर डिटेल और लो-लाइट फोटोग्राफी का अनुभव मिल सकता है।
टेलीफोटो कैमरा में इस बार पेरिस्कोप लेंस देखने को मिल सकता है। जो 1/2.76-इंच साइज के Samsung ISOCELL JN5 सेंसर पर आधारित रहने की उम्मीद है। यह 2.5x से 3x तक ऑप्टिकल जूम दे सकता है। संभावना है कि इसे टेलीफोटो मैक्रो कैमरा के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, अल्ट्रावाइड कैमरे के लिए कंपनी OmniVision OV50M सेंसर उपयोग कर सकती है। जो 50MP रिजॉल्यूशन और 1/2.88-इंच साइज के साथ आ सकता है। यह पूर्व मॉडल के 32MP अल्ट्रावाइड सेंसर की तुलना में बड़ा अपग्रेड माना जा सकता है।
कैमरा के अलावा परफॉरमेंस भी शानदार मिल सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi K90 Pro और Poco F8 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। यह नया फ्लैगशिप प्रोसेसर फोंस को पूर्व मॉडल से और शानदार बना सकता है। इससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स को बढ़िया अनुभव मिल सकता है। पूर्व रिपोर्ट के अनुसार Redmi K90 Pro में कंपनी 7,000mAh की बैटरी दे सकती है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड में कमी देखने को मिल सकती है। जहां K80 Pro में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है। वहीं, K90 Pro में यह 100W तक सीमित रह सकती है। इसके अलावा फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Redmi K90 Pro और Poco F8 Ultra का मुकाबला आगामी iQOO 15, Realme GT 8 Pro और OnePlus 15 जैसे फ्लैगशिप मोबाइल्स से हो सकता है। कैमरा और परफॉरमेंस से यह फोंस इन्हें टक्कर दे सकते हैं। हालांकि असल में कौन आगे होगा इसके बारे में आने वाले कुछ हफ्तों का इंतजार करना होगा क्योंकि यह फोंस जल्द आ सकते हैं। बता दें कि Redmi K90 Pro नवंबर 2025 के आसपास चीन में लॉन्च हो सकता है। जबकि Poco F8 Ultra का ग्लोबल लॉन्च 2026 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।
यह आगामी मोबाइल्स उन ग्राहकों के लिए हो सकते हैं जो गेमिंग, हाई-एंड मल्टीटास्किंग और प्रीमियम कैमरा की तलाश में हैं। यदि आप ऐसा फोन लेना चाहते हैं तो इनके लिए रुका जा सकता है। हम आपको मोबाइल्स से जुड़े अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।










