10000mAh Battery पर लॉन्च हो सकता है Redmi K90 Ultra! वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है 50W से ज्यादा

शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने अक्टूबर महीने में ‘के90’ सीरीज को चीन में लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत दो मोबाइल फोन Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max लाए गए थे। कई दिनों से खबरें आ रही है कि इस सीरीज में ‘अल्ट्रा’ मॉडल भी जोड़ा जाएगा। वहीं अब बड़ा लीक सामने आया है कि अपकमिंग Redmi K90 Ultra 10,000mAh Battery पर लॉन्च हो सकता है।
रेडमी के90 अल्ट्रा से जुड़ा यह लीक चीनी टिपस्टर डिजीटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर किया गया है। लीक में दावा किया गया है कि यह रेडमी का फोन 10000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि बीते दिनों इस स्मार्टफोन में 8,000mAh से बड़ी बैटरी दिए जाने की बातें भी सामने आई थी। लेकिन अब 10,000एमएएच बैटरी का लीक इस मोबाइल को सीरीज के अन्य स्मार्टफोंस के सामने काफी बड़ा दर्शा रहा है।
दरअसल अक्टूबर में लॉन्च हुए रेडमी के90 5जी फोन को कंपनी ने 7100mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था और रेडमी के90 प्रो मैक्स को 7560mAh बैटरी पर लाया गया था। ऐसे में रेडमी के90 अल्ट्रा की 10000mAh बैटरी इन दोनों से अधिक पावरफुल साबित होगी। वहीं लीक के अनुसार यह के90 सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा और इसमें फास्ट वायरलेस चार्जिंग भी दी जाएगी जो मौजूदा Redmi K90 Pro Max से अधिक होगी।
रेडमी के90 प्रो मैक्स 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। यानी लीक सही सबित हुआ तो के90 अल्ट्रा में 50वॉट से ज्यादा फास्ट वायरलेस चार्जिंग मिलेगी। बताते चलें कि रेडमी के90 और के90 प्रो मैक्स दोनों में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। हालांकि वायरलेस चार्जिंग को सीरीज के बेस मॉडल में नदारद रखा गया है।
Redmi K90 Ultra से जुड़ी एक और दिलचस्प बात यह भी बताई गई है कि इस मोबाइल की थिकनेस 8.5mm के करीब रखी जा सकती है। 10,000एमएएच बैटरी होने के बाद भी अगर वाकई में यह स्मार्टफोन इतना मोटा होगा तो इसे बुरा नहीं कहा जाएगा।
Redmi K90 स्पेसिफिकेशन्स
यह मोबाइल फोन 2510 x 1156 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 2K AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2560Hz टच सैंपलिंग रेट और 3500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसपर 3D Ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगाया गया है। यह मोबाइल Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। यह रेडमी का फोन IP68 रेटिंग और Infrared सेंसर सहित Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 जैसे विकल्प सपोर्ट करता है।
Redmi K90 Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ 16GB तक की रैम और 1TB की मेमोरी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी के90 स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS Light Fusion 800 सेंसर दिया गया है जो 8MP 120° 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 2.5x periscope telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है।
Redmi K90 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी के90 प्रो मैक्स Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर करता है जिसके साथ इंडिपेंडेंट ग्राफिक्स चिप D2 भी लगाई गई है। इसमें शाओमी का सबसे बड़ा 6700mm² हीट डिस्पेंशन एरिया दिया गया है। यह मोबाइल 6.9-इंच की 2K AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3500nits पीक ब्राइटनेस और 3D Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी के90 प्रो मैक्स ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.67 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल 1/1.31″ Light Fusion 950 सेंसर दिया गया है जो 50MP 102° ultra-wide एंगल OV50M सेंसर और एफ/3.0 अपर्चर वाले 50MP 5x periscope telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20MP front कैमरा मिलता है।