
Redmi India ने पिछले महीने अपनी नई सीरीज Redmi Note 10 को पेश किया था। इस सीरीज के अंदर Redmi Note 10, Note 10 Pro और Note 10 Pro Max को उतारा गया था। इन फोन को लेकर यूजर्स के इंटरेस्ट को देखते हुए कंपनी इन फोन को बार-बार सेल के लिए पेश कर रही है। वहीं, अगर आप Redmi Note 10 स्मार्टफोन को पिछली सेल में खरीदने से चूक गए थे तो आपके लिए अच्छी खबर है कि अब आप इस फोन को कभी भी खरीद सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर बताया कि अब रेडमी नोट 10 अमेजन इंडिया और mi.com से कभी भी खरीदा जा सकता है। फोन इस सीरीज का सबसे सस्ता फोन है। आइए आगे आपको इस डिवाइस की कीमत से लेकर यह जानकारी देते हैं कि आप इस फोन को कब और कहां से खरीद सकते हैं।
Redmi Note 10 Open Sale
इस बार कंपनी की ओर से रेडमी नोट 10 को ओपन सेल के माध्यम से खरीदने का मौका दिया जा रहा है। मतलब कि आप इस फोन को अमेजन इंडिया (Amazon India) और mi.com पर कभी भी खरीद सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया कि इस फोन को यूजर अब Mi Home और रिटेल स्टोर्स से भी खरीद पाएंगे। यह फोन एक्वा ग्रीन, फ्रॉस्ट वाइट और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इसे भी पढ़ें:Xiaomi mi 11 Ultra: क्या आप 70 हजार रुपये में खरीदेंगे? चीन से इम्पोर्ट होगा यह फोन
Mi Fans, we’ve got news! #RedmiNote10 6GB+128GB will now be available round the clock on @amazonIN and https://t.co/cwYEXdVQIo!
You can also grab the new #Champ10n from Mi Home and Retail Stores. pic.twitter.com/Q7oq18QU4B
— Redmi India – #RedmiNote10 Series (@RedmiIndia) April 6, 2021
Redmi Note 10 की स्पेसिफिकेशन
शाओमी रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन में 2400 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसके अलावा इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 678 चिपसेट है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया किताब की तरह मुड़ने वाला अद्भुत फोन Mi Mix Fold, इसमें है 16GB रैम और 108MP कैमरा
Redmi Note 10 को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 10 Camera
Xiaomi Redmi Note 10 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 10 में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
Redmi Note 10 Price
Redmi Note 10 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपए है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदा जा सकेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है।




















