
Xiaomi ने हाल ही में Note 11 सीरीज के अंदर भारत में दो नए Redmi ब्रांडेड मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इस सीरीज के अंदर पेश किए गए फोन Redmi Note 11 और Note 11S थे जो कि भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, Redmi Note 11S, दोनों फोन में से महंगा है और हमारे अनुसार यह फोन और अच्छे स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता था। दरअसल, फोन में कुछ ऐसे फीचर्स का अभाव है जो इसी कीमत के अंदर आने वाले स्मार्टफोन्स में आसानी से मिल जाएंगे। Note 11S की कीमत 16,499 रुपये से शुरू होती है, जिसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। इन कीमतों के बाद भी Redmi के इस फोन में कुछ कमियां हैं, जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं।
5G का आभाव

आजकल इंडिया में लॉन्च होने वाले लगभग सभी मिड-रेंज स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आ रहे हैं। हालांकि, यह बात अलग है कि अभी इंडिया में 5G आने में समय (2023 तक समय लगेगा) है। लेकिन, फिर भी यूजर्स 5G लैस फोन खरीद रहे हैं। वहीं, शाओमी ने अपने नए फोन Redmi Note 11S में 5G कनेक्टिविटी नहीं दी है। यह बात इसलिए भी हजम नहीं होती क्योंकि इस प्राइस सेगमेंट के कई स्मार्टफोन यह फीचर देते हैं। Redmi के सबसे बड़े प्रतियोगी, Realme और Vivo, दोनों समान कीमत के साथ 5G फोन पेश करते हैं, जैसे कि Realme 8 5G और Vivo T1 5G की पेशकश करते हैं इसलिए Redmi को Note 11S में 5G का न होना काफी निराशाजनक है। इसे भी पढ़ें: Redmi 10A के साथ Xiaomi फिर करेगी लो बजट सेग्मेंट में तगड़ी एंट्री, Realme के सस्ते फोंस को मिलेगी टक्कर
पुराना चिपसेट
Redmi Note 11S को कंपनी ने MediaTek Helio G96 प्रोसेसर के साथ पेश किया है, जो एक अच्छा मिड-रेंज चिपसेट है। यह प्रोसेसर पिछले साल जुलाई में पेश किया गया था जो कि अच्छा प्रदर्शन करता है। लेकिन, एक साल के अंदर कई नए चिपसेट मौजूद हैं। उदाहरण के लिए, मीडियाटेक की डाइमेंशन सीरीज या स्नैपड्रैगन 600/700 प्रोसेसर जो कि बेहतर प्रदर्शन के साथ ही ज्यादा कुशल हैं। वहीं, दूसरी ओर शाओमी की प्रतिद्वंदी कंपनियां समान कीमत वाले फ़ोनों के साथ नए और अधिक कुशल चिपसेट दे रही हैं।
120Hz डिसप्ले की कमी
इसमें कोई शक नहीं कि Redmi Note 11S में दिया गया 90Hz AMOLED डिसप्ले अच्छा है, लेकिन यह निश्चित रूप से फास्ट 120Hz पैनल के साथ नहीं आता। अगर फोन में 120Hz होता तो यह स्मार्टफोन में स्मूथ एनिमेशन और अधिक शानदार डिसप्ले यूज का अनुभव देता है। यह एक ऐसी विशेषता है जो हमें लगता है कि Xiaomi Redmi Note 11S में दी जानी चाहिए थी। हमारे अनुसार अगर यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LCD पैनल होता, तो भी फोन पर गेमिंग का मजा ज्यादा आता।
नहीं मिलेगा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
आपको जानकर हैरानी होगी कि Redmi Note 11S में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी नहीं मिलेगा। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया जो कि अच्छा है, लेकिन इन-डिस्प्ले स्कैनर जितना आसान यूज वाला नहीं है। Realme 8 Pro इसी कीमत में इन-डिसप्ले फिंगरप्रेंट सेंसर के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi लेकर आई एक और सस्ता मोबाइल, 50MP Camera और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 10 2022
नहीं है फास्ट चार्जिंग
Redmi Note 11S में कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है जो कि इस प्राइस रेंज के फोन में आना एक आम बात है। हालांकि, प्रतियोगी Redmi के 33W की तुलना में ज्यादा फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। अगर बात करें Realme 8 Pro और iQOO Z3 जैसे फोन की तो यह 55W फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ आते हैं जो कि फोन को फास्ट चार्जिंग प्रदान करते हैं। हालांकि, रेडमी नोट 11एस में मौजूद 33W फास्ट चार्जिंग अच्छी है। लेकिन, बैटरी को फुल करने में थोड़ा समय लगेगा।






















