
Xiaomi के Redmi ब्रांड ने टेक मार्केट में अपना एक और नया लो बजट स्मार्टफोन पेश किया है जो Redmi 10 2022 नाम के साथ लॉन्च हुआ है। रेडमी 10 सीरीज़ में जोड़ा गया है मोबाइल फोन 90Hz display, 50MP quad camera, 4GB RAM, Helio G88 chipset और 5,000mAh battery की ताकत से लैस है। ग्लोबल मार्केट में आया यह शाओमी फोन अगस्त 2021 में लॉन्च हुआ रेडमी 10 का ही एडवांस वर्ज़न है जो आने वाले दिनों में इंडिया में एंट्री लेगा।
Redmi 10 2022 की स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी रेडमी 10 2022 स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन पंच-होल डिजाईन पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। 405पीपीआई पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करने वाली इस स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। Redmi 10 2022 एक स्पैशप्रूफ फोन है जिसका डायमेंशन 161.95 x 75.53 x 8.92एमएम और वज़न 181 ग्राम है।
Redmi 10 2022 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12.5 के साथ मिलकर काम करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी88 चिपसेट दिया गया है। रेडमी 10 2022 स्मार्टफोन LPDDR4x RAM और eMMC storage तकनीक सपोर्ट करता है। ग्लोबल मार्केट में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi 10 2022 स्मार्टफोन में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर मौजूद कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 120डिग्री की क्षमता वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Redmi 10 2022 डुअल 4जी वोएलटीई के साथ ही 3.5एमएम जैक, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग और 9वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फोन Carbon Gray, Pebble White और Sea Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके प्राइस की घोषणा आने वाले दिनों में होगी।












