Redmi Note 15 5G Special Edition लॉन्च डेट कंफर्म, माइक्रोसाइट में सामने आई डिटेल्स

Join Us icon

भारत में Redmi अपनी Note सीरीज के एक मॉडल को नए अंदाज में लेकर आ रहा है। कंपनी ने ऐलान किया है कि Redmi Note 15 5G Special Edition को जल्द ही देश में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए आधिकारिक तौर पर 2 अप्रैल 2026 की तारीख तय की गई है। यह नया स्पेशल एडिशन डिजाइन और लुक के मामले में स्टैंडर्ड वैरियंट से अलग होगा और प्रीमियम फील के साथ आएगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट में Redmi Note 15 5G Special Edition फोन की पहली झलक सामने आ चुकी है। टीजर के अनुसार, यह डिवाइस रेड कलर ऑप्शन में आएगा और इसमें वेगन लेदर फिनिश दी जाएगी। कंपनी ने इसके लिए “Faster. Bolder. Simply Better” टैगलाइन का उपयोग किया है, जिससे लगता है कि यह वैरियंट स्टाइल और परफॉरमेंस दोनों बढ़िया अनुभव दे सकता है।

डिजाइन की बात करें तो Redmi Note 15 5G Special Edition काफी हद तक चीन में लॉन्च हुए Cherry Red वैरियंट जैसा हो सकता है, जिसमें रेड बैक पैनल के साथ गोल्डन एक्सेंट्स दिए गए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि भारतीय वर्जन में भी इसी तरह का प्रीमियम लुक देखने को मिलेगा, जो इसे बाकी वेरिएंट्स से अलग बना सकता है। जबकि डिवाइस के स्पेक्स पहले जैसे ही रह सकते हैं। यह फ़ोन पहले से Black, Glacier Blue और Mist Purple में आता है।

Redmi Note 15 5G फोन में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मौजूद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 15 5G में 108MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी के लिए फोन में 5520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Redmi Note 15 5G डिवाइस Android 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है। इसमें IP66 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Redmi Note 15 5G स्पेशल एडिशन की कीमत और वेरिएंट्स की जानकारी लॉन्च के दिन ही सामने आने वाली है। यदि आप स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार स्पेसिफिकेशन वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। हम 2 अप्रैल को पेश होने वाले दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here