Snapdragon 6 Gen 3, 5800mAh बैटरी के साथ Redmi Note 15 SE 5G भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹17,999

Join Us icon

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो 20-24 हजार रुपये के अंदर प्रीमियम डिजाइन, दमदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन चाहते हैं। आइए, आगे आपको फुल स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता की जानकारी देते हैं।

कीमत की बात करें तो Redmi Note 15 SE 5G तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसका बेस वैरियंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये में मिलेगा। जो बैंक ऑफर के साथ 17,999 रुपये में लिया जा सकता है। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज 23,999 रुपये में उपलब्ध होगा। तीनों मॉडल पर 2,000 रुपये का पर बैंक ऑफर और EMI ऑप्शन भी मिलेगा। जिसमें 6,000 प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प और एक्सचेंज ऑफर में 16,900 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। यह Flipkart, ब्रांड की वेबसाइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर 7 अप्रैल से सेल होगा।

डिस्प्ले Redmi Note 15 SE 5G फोन का बड़ा हाइलाइट है। इसमें 6.77 इंच का FHD+ पैनल दिया गया है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे इस सेगमेंट में खास बनाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।

Redmi Note 15 SE 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। यह चिपसेट डेली यूज, मल्टीटास्किंग और स्मूथ परफॉरमेंस के लिए अच्छा है। इसके साथ 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से वैरियंट चुन सकते हैं।

Redmi Note 15 SE 5G के कैमरा सेटअप में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और डेली फोटोग्राफी के लिए अच्छा आउटपुट देने का दावा करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी के मामले में Redmi Note 15 SE 5G बढ़िया नजर आता है। इसमें 5800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह फोन पूरे दिन आराम से चल सकता है।

Redmi Note 15 SE 5G फोन की टक्कर iQOO Z10R, realme Narzo 80 Pro और Oppo K14 5G जैसे फोंस से हो सकती है। हालांकि, इसका हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट Snapdragon चिपसेट इसे थोड़ा आगे रख सकता है। यह फोन स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और उन ग्राहकों के लिए है जो कम बजट में दमदार स्मार्टफोन लेने की इच्छा रखते हैं।

यदि आपका बजट 18,000-22,000 रुपये के बीच है और आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी और स्टेबल परफॉरमेंस मिले, तो Redmi Note 15 SE 5G बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। हम आपको ऐसे ही लगातार टेक अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here