
Redmi ने भारतीय बाजार में अपने Redmi Note 15 SE 5G स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी द्वारा जारी किए गए प्राइस अपडेट के अनुसार, Note 15 SE 5G के सभी मॉडल्स की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा किया गया है। नई कीमतें 13 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं। यानी अब ग्राहकों को इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए पहले से ज्यादा कीमत देनी होगी। आइए, आगे नया प्राइस जानते हैं।
Redmi Note 15 SE 5G की नई कीमत
अपडेटेड प्राइस के अनुसार Redmi Note 15 SE 5G के 6GB RAM +128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 23,999 रुपये हो गई है। इससे पहले यह मॉडल 22,999 रुपये में उपलब्ध था। वहीं, 8GB RAM +128GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर 25,999 रुपये हो गई है। फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत में भी 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह पहले 26,999 रुपये में मिल रहा था, लेकिन अब इसकी नई कीमत 27,999 रुपये कर दी गई है।
Redmi Note 15 SE 5G की कीमत बढ़ने का कारण
कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट, इंपोर्ट ड्यूटी और सप्लाई चेन खर्च इसकी वजह हो सकती हैं। हाल के दिनों में कई स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने डिवाइस की कीमतों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। इसी कड़ी में Redmi Note 15 SE 5G भी अब ज्यादा दाम में सेल किया जाएगा।
Redmi Note 15 SE 5G स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Note 15 SE 5G फोन में 6.77 इंच का बड़ा FHD+ पैनल मिलता है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दे सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Redmi Note 15 SE 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। यह चिपसेट डेली यूज, मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग के लिए अच्छा अनुभव दे सकता है। फोन 6GB और 8GB RAM ऑप्शन के साथ आता है, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB विकल्प मिलते हैं।
फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 15 SE 5G में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह कैमरा डेली फोटोग्राफी और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए अच्छा अनुभव दे सकता है।
बैटरी की बात करें तो Redmi Note 15 SE 5G फोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। कंपनी के अनुसार सामान्य इस्तेमाल में यह फोन आसानी से पूरे दिन चल सकता है।
हम आगे भी आपको प्राइस बढ़ने या घटने पर जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।













