
रिलायंस जियो अपने सस्ते प्रीपेड प्लान्स में ज्यादा बेनिफिट्स देने के लिए जानी जाती है। वहीं, कंपनी काफी समय से अपने ग्राहकों के साथ ही दूसरी कंपनी के यूजर्स को लुभाने की कोशिश में लगी हुई है। हालांकि, आज हम आपको कंपनी के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं जो कि काफी फेमस है। इसी को देखते हुए आज हम जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने वाले हैं जो कि 84 दिन की वैधता के साथ कंपनी का सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 329 रुपए है। वहीं, दूसरी कंपनियों के पास मौजूद प्लान की कीमत 350 से ज्यादा है। आज हम इसी प्लान के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं 329 रुपये में जियो ग्राहकों को मिलता है क्या-कुछ।
329 रुपए वाला जियो प्लान
अगर बात करें Jio के 329 रुपए वाले रिचार्ज की तो यह 84 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान है। इसके अलावा इस प्लान में टोटल यूजर्स को 6GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। इस हाई-स्पीड डाटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। मतलब आपको अनलिमिटेड डाटा यूज करने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: एक साथ देखें Reliance Jio के Super Value, Best Selling और Trending प्लान की लिस्ट, कीमत: 199 रुपए से शुरू
डाटा और वैधता के अलावा इस प्रीपेड प्लान में Jio यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग अनलिमिटेड करने को मिलेगी। साथ ही ग्राहक 1000 एसएमएस फ्री भेजे की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी कंपनी फ्री ऑफर करती है।
Airtel-Jio के बीच क्या हुई डील?
Reliance Jio और Airtel के बीच दिल्ली, मुंबई और आंध्र प्रदेश सर्किल में 800Mhz बैंड में कुछ स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए समझौता हुआ है। इस समझौते के चलते रिलायंस जियो को 800Mhz बैंड में जो अतिरिक्त स्पेक्ट्रम मिलेगा, उसका उपयोग कर कंपनी आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दे सकेगी। कंपनी इसका सबसे ज्यादा हिस्सा आंध्र प्रदेश में इस्तेमाल करेगी, जो 3.75Mhz होगा। इसके अलावा दिल्ली में 1.25 और मुंबई में 2.50 मेगाहर्ट्ज़ अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का उपयोग किया जाएगा। निश्चित तौर पर अतिरिक्त स्पेक्ट्रम के चलते जियो ग्राहकों को भविष्य में बेहतर सेवाएं मिल सकेगी। इसे भी पढ़ें: Jio Exclusive Smartphone का इंतजार खत्म, अगले महीने होगा लाॅन्च, कीमत होगी बेहद कम
इस डील से एयरटेल और जियो को कितने पैसे मिले?
रिलायंस जियो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह सौदा करीब 1,497 करोड़ रुपए का है। वहीं, एयरटेल ने एक बयान में कहा, “इस समझौते के माध्यम से, एयरटेल को 1037.6 करोड़ रुपए मिले हैं।




















