जियो की शिकायत, दूसरे आॅपरेटर्स कर रहे हैं परेशान, क्या आप भी मानते हैं

Join Us icon

रिलायंस जियो की वजह से आज भारतीय टेलाकॉम जगत का समूचा रूप ही बदल चुका है। देश की तमाम बड़ी कंपनियां जियो के मुफ्त आॅफर और सस्ते टैरिफ प्लान्स के चलते खतरा महसूस कर रही है। अब तक जहां यह सामने आता रहा है कि एयरटेल और आइडिया जैसी कंपनियों ने अलग अलग मंचों पर जियो की शिकायतें की है, वहीं इस बार रिलायंस जियो ने एयरटेल, वोडाफोन और आइडियो के खिलाफ ट्राई में शिकायत की है।

एयरसेल ने फ्री इनकमिंग रोमिंग का किया एलान

माज़रा दरअसल यह है कि जियो ने शिकायत करते हुए एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया पर अनुचित व्यवहार कर परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। जियो का कहना है कि ये कंपनियां अपनी कस्टमर सख्यां बढ़ाने के लिए ग्राहकों को तरह—तरह के प्रालोभन यानि लालच दे रही है।

voda-airtel

मुकेश अंबानी अधिकृत जियो ने 10 अप्रैल को ​ट्राई के समक्ष अपनी शिकायत पेश की थी। इस शिकायत में जियो ने कहा है कि उपरोक्त कंपनियां टैरिफ आॅडर्स और मोबाईल नंबर पोर्टेबलिटी की गाइडलाईंस फॉलो नहीं कर रही है। टेलीकॉम टैरिफ आॅडर, 1999 व अन्य नियमों का हवाला देते हुए जियो ने ट्राई से जल्द ही उचित कदम उठाने की मांग की है।

एयरटेल ने लॉन्च किया इंटरनेट टीवी बॉक्स जिसमें देख सकते हैं 500 से ज्यादा सैटलाइट्स चैनल्स

जो ग्राहक इन कंपनियों को छोड़ने कर दूसरी कंपनी से जुड़ना चाहता है और इसके लिए एमएनपी रिक्वेट करता है, तो ये कंपनी उस कस्टमर को जोड़े रखने के लिए हर तरह की चाल चलती है। इसके लिए कंपनी प्रोमोशनल पैक, आॅफर्स, एसटीवी सर्विस व प्लान्स बेहद कम दाम या फिर मुफ्त में ही दे रही है। सिर्फ इतना ही नहीं ये कं​पनियां पोस्टपेड ग्राहकों के बिल तक माफ कर दे रही है, जो जायज़ नहीं है।