
Reliance Industries ने जब से घोषणा की थी कि कंपनी 12 अगस्त को अपनी 42वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) का आयोजन करेगी तभी से ही से देश की जनता और टेक जगत से जुड़े लोग इस बड़ें ईवेंट का इंतजार कर रहे थे। लोगों को आशा थी कि इस दिन Jio कंपनी कई नए प्रोडक्ट व सेवाओं को देश में उतारेगी और उम्मीद के अनुरूप ही कंपनी के सर्वोच्च अधिकारी मुकेश अंबानी ने AGM 2019 के मंच से इंडिया की जनता को कई तोहफे दिए हैं। कंपनी की ओर से Jio Fiber पेश किया गया है जिसके साथ ही यूजर Jio Setup Box का भी फ्री में लाभ उठा पाएंगे।
Jio आने वाली 5 सितंबर को अपनी हाई स्पीड इंटरनेट ब्राडबैंड सर्विस Jio Fiber को लॉन्च करने वाली है। Jio Fiber पर 1 GBPS तक की स्पीड पर इंटरनेट चला पाएंगे। Jio Fiber के साथ यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक लैंडलाईन फोन कनेक्शन और एक Digital Setup Box मिलेगा। यह Jio सेट टॉप बॉक्स लोकल केबल ऑपरेटर्स से कनेक्टेड होगा और ब्राडकॉस्ट केबल टीवी सिग्नल पर काम करेगा।
यह सुविधा रहेगी शमिल
Jio Digital Setup Box में अल्ट्राहाई डेफिनेशन क्वॉलिटी में इंटरटेनमेंट कंटेंट मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं जियो सेट टॉप बॉक्स से VR वर्चुअल रियालिटी कंटेंट भी शामिल रहेंगे। वीआर हायब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ किसी भी फिल्म, वीडियो व गानों को वीआर हैडसेट के जरिये देखा जा सकेगा। इसके साथ ही वॉयस-इनेबल वर्चुअल असिस्टेंट, मल्टी-पार्टी वीडियो कॉफ्रेंसिंग और इंटरेक्टिव गेमिंग तथा होम सिक्योरिटी जैसे कई स्मार्ट-होल साल्यूशन Jio Digital Setup Box में शामिल रहेंगे।
Jio Fiber प्लान्स पर Jio Setup Box के साथ Netflix, Hotstar व Hungama जैसी OTT ऐप्स यूजर्स को अल्ट्रा एचडी में मिलेंगी। वहीं, टीवी सेटअप बॉक्स में आप अपने टीवी का मज़ा भी अल्ट्रा एचडी में ले सकेंगे। अर्थात् Jio के इस सेट टॉप बॉक्स पर अपना पसंदीदा नाटक या फिल्म देखने के लिए एक्स्ट्रा पैस नहीं चुकाना पड़ेगा। गौरतलब है कि Jio की ओर ओर वीआर हैडसेट अलग से बेचे जाएंगे जो कंपनी के दावेनुसार आने वाले दिनों में बेहद कम कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
फ्री में मिलेगा टीवी और सेट टॉप बॉक्स
Reliance Jio ब्राडबैंड सर्विस Jio Fiber के साथ 4K Setup Box और HD/4K LED TV भी फ्री में दे रही है। जियो फाइबर का ‘Jio Forever Annual Plan’ लेने पर यूजर्स को यह मुफ्त की सुविधा मिलेगी। Jio Fiber के प्लान की शुरूआती कीमत 700 रुपये प्रतिमाह रखी गई है। वहीं Jio Fiber का सबसे बड़ा प्लान 10,000 रुपये प्रतिमाह का है। Jio Fiber के किसी भी प्लान को पूरे वर्ष के लिए यदि एक साथ लिया जाता है तो कंपनी की ओर से यूजर्स को HD/4K LED TV और 4K Setup Box मुफ्त दिया जाएगा।
यदि आपने Jio Fiber का 700 रुपये वाला प्लान Jio Forever Annual Plan के साथ लिया है तो आपको पूरे साल में कुल 8,400 रुपये का भुगतान करना होगा। इस 8,400 रुपये में आपको Jio Fiber + HD/4K LED TV + 4K Setup Box मिलेगा। यानि एक सर्विस के दाम पर दो अन्य सर्विस का लाभ मुफ्त में उठा पाएंगे। लगे हाथ आपको बता दें कि Jio Fiber के 700 रुपये प्रतिमाह वाले प्लान में यूजर्स को 100एमबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट डाटा मिलेगा। वहीं कंपनी के सबसे बड़ें 10,000 रुपये वाले प्लान में 1जीबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट डाटा दिया जाएगा।











