भूल जाएं जियोफोन, सिर्फ 999 ​रुपये में मिल हरा है​ जियो का यह डिवाइस, 4जी डाटा के साथ मिलेगा मुफ्त कॉलिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/02/jiofi.jpg

रिलायंस​ जियो ने आज से फेस्टिव ​सीजन की शुरुआत की है। इस दौरान कंपनी ने इंटरनेट डॉन्गल जियोफाई पर 50 फीसदी से भी ज्यादा की छूट दे रही है। 1,999 रुपये वाले जियोफाई एम2एस डॉग्ल को आप 999 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि आपको बता दूं कि यह आॅफर सीमित अवधि तक ही है। रिलायंस जियोफाई डॉन्गल पर यह छूट 20 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक की है

जियोफाई डॉन्गल की सबसे बड़ी खासितय यह है कि इसमें आप न सिर्फ 4जी इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं बल्कि आप इससे 2जी या 3जी फोन को कनेक्ट कर कॉलिंग कर सकते हैं। 2जी और 3जी फोन पर जियो4जी वाइस ऐप डाउनलोड कर आअप अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि रिलायंस जियोफाई डॉन्गल के साथ कंपनी पहले 149 का प्लान मुफ्त दे रही थी लेकिन लेकिन नए आॅफर में आपको यह नहीं मिलेगा। डाटा के लिए अलग से प्लान रिचार्ज कराना होगा।

जियो का एक साल: 12 महीने, 12 कमाल

जियो का इंटरनेट वाला यह डॉन्गल बेहद छोटा है और आसानी से आपके पॉकेट में आने में सक्षम है। जियोफाई डॉन्गल 150 एमबीपीएस की गति से डाटा हस्तांरण में सक्षम है। एक समय में इससे आप 10 डिवाइस तक कनेक्ट कर इंटरनेट चला सकते हैं। इस डिवाइस में 2,300 एमएएच की बैटरी है और कपंनी का दावा है कि यह 5-6 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।