Jio Gigafiber में दो महीने फ्री मिलेगी सर्विस, इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

रिलायंस इंडस्ट्री ने पिछले महीने 43वीं एजीएम मीटिंग का आयोजन किया था। इस मीटिंग के दौरान कंपनी ने अपने जियो गीगाफाइबर को पेश किया। वहीं, इस दौरान हाइब्रिड सेट-टॉप-बॉक्स की जानकारी दी गई थी। मीटिंग में बताया गया था कि यह सेट-टॉप-बॉक्स यूजर्स को टीवी सेवा, कंटेंट और अन्य सेवाएं JioFiber ब्रॉडबैंड कनेक्शन के जरिए उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं, 5 सितंबर को जियो गीगाफाइबर के प्लान की घोषणा होने वाली है।
हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक बैठक में यह बता दिया गया था कि गीगाफाइबर की शुरुआती कीमत 700 रुपए और अधिकतम 10,000 रुपए होगी। वहीं लॉन्चिंग से पहले एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि बीटा यूजर्स (प्रीव्यू कस्टमर्स) को दो महीने के लिए गीगाफाइबर की सभी सर्विस मुफ्त में मिलेंगी। इसे भी पढ़ें: जानें क्या है Jio Fiber, कितनी है स्पीड और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
बता दें कि ऑफिशियल होने से पहले ही रिलायंस जियो अपने गीगाफाइबर की टेस्टिंग देश के कई बड़े शहरों में कर रही है। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग के लिए कई हजार बीटा यूजर्स बनाए हैं जो इसकी टेस्टिंग कर रहे हैं। वहीं, अब रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जो लोग जियो गीगाफाइबर की पहले से टेस्टिंग कर रहे हैं उन्हें कंपनी शुरुआती दो महीने फ्री सेवा देगी।
बता दें कि JioFiber सर्विस देशभर में 5 सितंबर से शुरू हो जाएगी। हालांकि कंपनी ने अपने ब्रॉडबेंड सर्विस को लॉन्च करने का ऐलान एक साल पहले ही कर दिया था। कंपनी कई जगहों पर प्रीव्यू प्लान भी ऑफर कर रही थी।
Jio Fiber सर्विस लॉन्च के दौरान ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी थी कि इस ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ आपको ओटीटी अर्थात कई वीडियो स्ट्रीम सर्विस मुफ्त में मिलेगी। हालांकि कंपनी ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन जियो 4जी सर्विस के साथ अल्ट बाला जी और जी5 आदि मिल रहे हैं, तो हो सकता है कि यही सर्विसेज आपको जियो फाइबर में भी मिलें।
Jio Fiber सर्विस के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आप यहां क्लिक कर कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी जियो स्टोर पर जाकर भी आप अपने क्षेत्र के जियो फाइबर सर्विस के बारे में