मार्च के बाद भी मुफ्त होगी रिलायंस जियो की सर्विस

Join Us icon

रिलायंस जियो उपभोक्ताओं के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। खबर है कि मार्च 2017 के बाद भी जियो की सर्विस मुफ्त हो सकती है। हालांकि कंपनी ने इस पर ​ अपनी मुहर नहीं लगाई है लेकिन मीडिया में यह चर्चा जोरों पर है। खबर है कि मार्च में कंपनी एक नया प्लान लॉन्च कर सकती है जिसके माध्यम से मार्च के बाद भी जियो की सर्विस मुफ्त मिलेगी।

इकनॉमिक टाइम्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मार्च में रिलायंस जियो द्वारा एक नया टैरीफ प्लान पेश किया जा सकता है जिसके बाद अगले तीन महीने तक जियो की सर्विस मुफ्त हो जाएगी। अर्थात जून 2017 तक जियो की सर्विस मुफ्त होने की संभावना है।

यह है रिलायंस जियो का सबसे सस्ता 4जी फोन, जानें कीमत और फीचर्स

रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि कंपनी का हैप्पी न्यू ईयर आॅफर 31 मार्च को समाप्त हो रहा है और इसके बाद कंपनी 100 रुपये का चार्ज कर सकती है। इस शूल्क के बाद जियो की सभी सेवाएं 30 जून तक मुफ्त हो जाएंगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी इसके माध्यम से 100 मिलियन अर्थात 10 करोड़ के सब्सक्राइबर पर अपनी सेवा टेस्ट करना चाहती है।

इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि जैसे ही रिलायंस जियो जब शुल्क लगाएगा तो लोग सेवा छोड़ देंगे। ऐसे में इस प्लान के तहत कंपनी अपने स्ब्सक्राइबर्स को बनाए रखेगी। क्योंकि 100 रुपये का शुल्क बहुत ज्यादा नहीं है।