4G डाउनलोड स्पीड में Jio और अपलोड में Vi ने मारी बाजी, जानें दूसरी कंपनियों का हाल

Join Us icon

रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर, जियो एक बार फिर औसत 4G डाउनलोड स्पीड में अव्वल साबित हुई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ट्राई द्वारा जारी नवंबर माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 24.1 एमबीपीएस मापी गई। अक्टूबर माह के मुकाबले इसमें 2.2 एमबीपीएस का उछाल देखने को मिला। अक्टूबर माह में जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 21.9 एमबीपीएस थी।

इसके अलावा आंकड़े बताते हैं कि जियो के साथ साथ टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनियों, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन-आइडिया) की 4जी स्पीड में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पर हर बार की तरह इस बार भी रिलायंस जियो ने औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल और वीआई को एक बार फिर भारी अंतर से मात दी है। नवंबर माह में जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 10.2 एमबीपीएस तो वीआई इंडिया से 7.1 एमबीपीएस अधिक रही। रिलायंस जियो पिछले कई वर्षों से लगातार औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में नंबर वन की पोजीशन पर काबिज है।

mobile recharge became expensive should the plan be for 30 days

रिलायंस जियो से पिछड़ने के बावजूद, एयरटेल ने 13.9 एमबीपीएस 4जी डाउनलोड स्पीड दर्ज की है। अक्टूबर के मुकाबले उसकी स्पीड में 0.7 एमबीपीएस की मामूली बढ़ोत्तरी हुई। एयरटेल लगातार पिछले कई महीनों से तीसरे नंबर पर बना हुआ है। वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया था और अब वे वोडाफोन-आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर अप्रैल 2021 तक ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता था। मई माह से ट्राई ने दोनों कंपनियों के आंकड़े वीआई इंडिया के नाम से प्रकाशित करने शुरू कर दिए हैं।

वोडाफोन-आइडिया यानी वीआई इंडिया के आंकड़ें बताते हैं कि नवंबर माह में कंपनी की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में अक्टूबर से 1.4 एमबीपीएस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नवंबर में वी-आई इंडिया की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 17.0 एमबीपीएस नापी गई। पिछले कई महीनों से वीआई इंडिया दूसरे नंबर पर कायम है और भारती एयरटेल को उसने तीसरे नंबर पर गिरा दिया है।

डाउनलोड की तरह औसत 4जी अपलोड स्पीड में भी भारती एयरटेल तीसरे नंबर पर है। नवंबर माह में कंपनी की औसत अपलोड स्पीड 5.6 एमबीपीएस नापी गई। 8.0 एमबीपीएस के साथ वीआई इंडिया औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। दूसरे नंबर पर रिलायंस जियो ने बाजी मारी उसकी अपलोड स्पीड 7.1 एमबीपीएस रही।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here