
भारतीय टेलीकॉम मार्केट में कदम रखने के साथ ही Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए कई शानदार प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रहा है। इन प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डाटा के साथ कई और दूसरे फायद भी मिलते हैं। वहीं, कंपनी ने कुछ समय पहले अपने प्रीपेड प्लान्स को तीन खास कैटेगरी में लिस्ट कर दिया है, Super Value, Best Seller और Trending शामिल हैं। कुछ समय पहले हमने जियो के Best Seller प्लान्स की जानकारी आपको दी थी। वहीं, आज हम इस पोस्ट में जियो के सुपर वैल्यू प्लान की जानकारी देने वाले हैं। इन प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ लंबी वैधता और ज्यादा डाटा ऑफर करती है।
जियो का 2599 रुपए वाला प्लान
इस प्लान की कीमत 2,599 रुपए है। इस प्रीपेड प्लान में 365 दिनों के लिए रोज़ 2 जीबी इंटरनेट डाटा भी मिलेगा। इसके साथ-साथ 100 एसएमएस रोज और कुछ जियो ऐप्स की सुविधा मिलेगी। है। प्लान के साथ जियो से किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में भी डिज़्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio 5G Phone का लॉन्च प्लान आया सामने, इस दिन होगी बाजार में एंट्री, सस्ता लैपटॉप JioBook भी होगा लॉन्च
जियो का 777 रुपए वाला प्लान
777 रुपए वाले प्लान में 84 दिन की वैधता के साथ डेली 1.5 जीबी डाटा मिलता है। हालांकि, इस प्लान में 5 जीबी अतिरिक्त डाटा ऑफर किया जा रहा है। इसका मतलब है कि पूरी वैधता के दौरान आपको कुल 131 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इतना ही नहीं इस प्लान में एक साल के लिए Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: जल्दी खत्म होता है आपका डाटा, तो आज ही लें 300GB तक डाटा वाले Jio के ये प्लान
जियो का 249 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में कंपनी रोज 2जीबी के हिसाब से कुल 56जीबी डाटा देती है। वहीं, 28 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। वहीं, प्लान में जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।























