
रिलांयस जियो की 4जी सर्विस पिछले दो माह से भारत में सुर्खियों में बनी हुई है। लॉन्च के साथ ही कपंनी ने वेलकॉम आॅफर पेश किया जहां कंपनी की सभी सेवाएं 31 दिसंबर तक मुफ्त में दी जा रही हैं। शुरुआत में रिलायंस जियो की सिम के लिए स्टोर पर लंबी कतार देखी जा रही थी लेकिन अब हलचल काफी कम हो गया। वहीं पहले भीड़ के साथ सिम मिलने और एक्टिवेशन में भी कई समस्याएं हो रही थीं जो धीरे-धीरे कंपनी ने दूर कर दिया है। ऐसी ही एक समस्या थी कूपन कोड हैकिंग की।
इस बारे में हमने पहले भी जानकारी दी थी। किस तरह से कूपन कोड को हैक किया जा रहा है और उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। परंतु अब कंपनी ने इस समस्या को भी दूर कर दिया है। अब रिलायंस जियो सिम के लिए जारी कूपन कोड को हैक नहीं किया जा सकता और उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी को भी खत्म कर दिया गया है।
नहीं बंद होगी रिलायंस जियो की फ्री कॉलिंग सर्विस
क्या था माजरा
रिलायंस जियो की 4जी सिम लेने के लिए सबसे पहले 4जी फोन में माई जियो ऐप्लिकेशन डाउनलोड करना होता है। इसके बाद उस ऐप से एक कूपन जेनरेट करना होता है। एक फोन से सिर्फ एक बार ही कूपन जेनरेट किया जा सकता है। यही कूपन दिखाकर सिम लिया जा सकता है। परंतु कई लोगों की यह शिकायत थी कि उन्होंने अपने फोन से कूपन जेनरेट किया और जब वे सिम लेने गए तो स्टोर पर जानकारी दी गई कि कूपन पहले ही उपयोग किया जा चुका है। एक के बाद एक कई लोगों ने इस तरह की शिकायत की। यह शिकायत इस हद तक थी कि दो मिनट पहले निकाला गया कूपन भी यूज्ड दिखा रहा था। परंतु अब कंपनी ने इसका हल ढूंढ़ लिया है।
कैसे हुआ सुधार
रिलायंस जियो द्वारा माई जियो ऐप्लिकेशन को अपडेट कर दिया गया और अब यदि आप कूपन निकालते हैं तो फोन का आईएमईआई नंबर ही कूपन होता है। ऐसे में कूपन को काई हैक नहीं कर सकता। इस बारे में रिलांयस डिजिटल एक्सप्रेस के मैनेजर बरूण कुमार कहते हैं कि पहले कूपन में नंबर हुआ करता था और ये नंबर कुछ एक सीरीज में होते थे। इस कारण नंबर की हेराफेरी कर लोग कूपन हैक कर लेते थे लेकिन अब कूपन में आपके फोन का आईएमईआई नंबर ही आएगा। इस कारण हैक की समस्या अब पूरी तरह से खत्म हो गई है।
स्पैम है व्हाट्सऐप का वीडियो कॉलिंग लिंक, भूलकर भी न करें इसे क्लिक
गौरतलब है कि रिलायंस का वेलकम आॅफर 31 दिसंबर तक है लेकिन मुफ्त में सिम 3 दिसंबर तक ही लिए जा सकते हैं। 3 दिसंबर के बाद लिए एक सिम पर आपको शूल्क लग सकता है और इस पर वेलकम आॅफर का लाभ भी नहीं मिलेगा।






















