रिलायंस जियो के जवाब में वोडाफोन और एयरटेल ने भी लॉन्च किए सस्ते किए टैरिफ प्लान, देखें कौन है बेस्ट

Join Us icon

रिलायंस जियो ने नए साल का तोहफा अपने यूजर्स को दे दिया है। कंपनी ने हैप्पी न्यू ईयर 2018 आॅफर के तहत 8 प्लान को अपग्रेड कर दिया है। जहां 4 प्लान की कीमत कम कर दी गई है वहीं 4 प्लान्स में कपंनी ने डाटा को 50 फीसदी बढ़ा दिया है। इन प्लान्स को लॉन्च करते ही एक बार फिर से कंपनी चर्चा में आ गई है और जैसा कि हर बार देखा जाता है जियो के प्लान लॉन्च करने के बाद ही एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियां भी अपने टैरिफ लाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एयरटेल और वोडाफोन ने भी अपने टैरिफ प्लान कम कर दिए हैं।
reliance-jio-logo-blue

रिलायंस जियो ने अपने 199 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 149 रुपये कर दी है। इसके अलावा कंपनी ने 399, 459 और 499 रुपये वाले प्लान का शुल्क भी कम कर दिया है। वहीं 198, 398, 448 और 498 के प्लान को जियो ने अपग्रेड कर दिया है। अब इन प्लान में हर रोज 1जीबी डाटा के बजाय 1.5जीबी डाटा मिलेगा। जियो के टैरिफ की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करेंजानें रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर 2018 आॅफर के बारे में सबकुछ, 8 नए प्लान में क्या है खास
airtel

जियो के बाद एयरटेल भी तीन नए प्लान लेकर आई है। कंपनी ने 399 रुपये, 448 रुपये और 509 रुपये के प्लान लॉन्च किए हैं। हालांकि 448 और 509 का प्लान पहले भी था लेकिन अपग्रेड हो गया है। पहले 448 रुपये के प्लान में 70जीबी डाटा था लेकिन अब आप एयरटेल में 399 रुपये में 70जीबी डाटा पा सकते हैं। वहीं कंपनी पहले 509 रुपये में 84जीबी डाटा दे रही थी लेकिन अब आप 448 रुपये में 82 दिनों के लिए 84जीबी डाटा पा सकते हैं। कंपनी का 509 का प्लान अब 91 दिनों के लिए 91जीबी डाटा देगा। इन सभी प्लान पर अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉलिंग है और हर रोज 1जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही साथ रोमिंग फ्री है। इस पूरे प्लान को जानने के लिए यहां क्लिक करें।
vodafone-new-logo

रही बात वोडाफोन की तो कंपनी ने दो नए प्लान पेश किए हैं या यू कहें कि पुराने प्लान को अपग्रेड किया है। कपनी ने पहले 458 रुपये का प्लान पेश किया था जिसमें 70 दिनों की वैधता के साथ 70जीबी डाटा दिया जा रहा था लेकिन अब 548 रुपये के प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ 84जीबी डाटा मिलेगा।

इसके साथ ही पहले 509 के वोडाफोन प्लान में जहां 84जीबी डाटा था। वहीं अब 509 के प्लान में आपको 91 दिन की वैधता के साथ 91जीबी डाटा मिलेगा। दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग है और हर रोज का आपको 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलेंगे। इसके साथ ही रोमिंग के दौरान इनकमिंग और आउट गोइंग कॉल पूरी तरह से फ्री है।

गौरतबल है कि सभी कंपनियों के अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान में कैप है। जियो में जहां आप हर रोज 300 मिनट का ही कॉल कर सकते हैं। वहीं एयरटेल और वोडाफोन में 250 मिनट का फ्री कॉल एक दिन में किया जा सकता है।