जियो ने सेट की 30 मिनट कॉल लि​मिट

Join Us icon

जब से रिलायंस ने अपनी जियो सर्विस भारत में लॉन्च की है तब​ से किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों मेंं रही है। कभी वेलकम आॅफर में सबकुछ फ्री तो को लेकर तो कभी कॉल ड्रॉप को लेकर। वहीं आज एक बार फिर रिलायंस जियो की सर्विस को लेकर चर्चा है। इस बार कंपनी के वॉइस कॉलिंग को लेकर चर्चा है। खबर है कि जियो फ्री वाइस कॉलिंग सर्विस को 30 मिनट तक लिमिट कर रही है। अर्थात किसी नंबर पर आप बात कर रहे हैं तो कॉल ​30 मिनट के बाद खुद ही डिसकनेक्ट हो जएगी।

मैकटेक ब्लॉग ब्लॉग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी कंपनी सिर्फ आउटगोईंग कॉल को ही नहीं बल्कि इनकमिंग कॉल पर भी पहरा लगा रही है और कोई भी कॉल 30 मिनट की अवधी पूरा होने से पहले ही कट जाएगी। यह खबर जब हमारे संज्ञान मेंं आई तो हमने भी कंपनी से इस बात को जांचने की कोशिश की लेकिन प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है। जैसे ही इस बारे में काई जानकारी प्राप्त होगी जरूर अपडेट किया जाएगा।

काले धन को सफेद बनाने के लिए लोग ले रहे हैं गूगल बाबा का सहारा

हालांकि इस बारे में हमने भी जांचने की कोशिश की और हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ। ऐसे में रिपोर्ट को फिलहाल गलत नहीं कहा जा सकता। हालांकि कुछ सप्ताह पहले आइडिया, वोडाफोन और एयरटेल जैसे आॅपरेटर्स ने ट्राई में इस बात को लेकर शिकायत की थी कि जियो की फ्री कॉलिंग की वजह से नेटवर्क कंजेशन बढ़ रही है और कॉल ड्रॉप की शिकायत ज्यादा हो रही है। ऐसे में हो सकता है कि जियो ने कॉल लिमिट कर दिया हो।

जानें 2,000 रुपये के नोट पर कैसे लगाएं अपनी तस्वीर

इसमें खास बात यह है कि यदि आप अपने जियो नंबर से किसी को कॉल करते हैं तो कॉल 30 मिनट में कट ही जाएगा। वहीं यदि आपके जियो नंबर से किसी दूसरे नेटवर्क से कॉल आएगा तो भी 30 मिनट में कॉल डिसकनेक्ट हो जाएगा।

वहीं खबर यह भी है कि 4जी स्पीड कम होने की वजह से रिलायंस कॉल सेवा में कट कर रही है। क्योंकि रिलांयस जियो भारत में 2300 मोगाहट्र्ज पर अपनी 4जी सेवा दे रही है। कंपनी भारत में 4जी एलटीई टीडीडी सर्विस दे रही है जिसके तहत डाटा के साथ फ्री वोएलटीई कॉल भी मुहैया करा रही है। 4जी की टीडीडी सेवा में एक ही बैंड पर कॉल और नेटवर्क दोनों सेवाएं काम करती हैं। ऐसे में यह सेवा सस्ती तो है लेकिन कंजेशन की समस्या हो सकती है। इस कारण भी कॉल लिमिट को कम किया जा सकता है।