Revolt RV400 जल्द इन 64 नए शहरों में होगी लॉन्च, जानें कब शुरू होगी इस धांसू Electric Bike की बुकिंग

Join Us icon

भारत में बढ़ती इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड को देखते हुए Revolt Motors जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी RV 400 Electric Bike की पहुंच बढ़ाने की तैयारी में है। दरअसल, RV 400 के रिटेल पॉइंट की लिस्ट में 64 नए शहरों को एड करने की प्लानिंग पूरी कर ली गई है। फिलहाल अभी यह इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ छह भारतीय शहरों में उपलब्ध है, लेकिन इस खबर के बाद दूसरे राज्यों को ग्राहकों भी यह बाइक खरीदने का अवसर उपलब्ध होने वाला है। कंपनी 2022 की शुरुआत तक गिनती को 70 तक बढ़ा सकती है।

कब शुरू होगी बुकिंग

Revolt इस माह 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अपनी प्रमुख बैटरी चालित मोटरसाइकिल के लिए बुकिंग फिर से ओपन करने की प्लानिंग कर रही है। फिलहाल बाइक दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे चुनिंदा भारतीय शहरों में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही, कंपनी अन्य प्रमुख भारतीय शहरों जैसे बैंगलोर, कोलकाता, जयपुर, सूरत, चंडीगढ़, लखनऊ, एनसीआर और अन्य में भी बुकिंग खोलने की योजना बना रही है। इसे भी पढ़ें: ये होगी इंडिया की सबसे फास्ट Electric Bike, जानें कब दौड़ेगी सड़कों पर

revolt-rv400

रिवोल्ट मोटर्स के संस्थापक राहुल शर्मा ने कहा, “अपने मौजूदा बिक्री नेटवर्क को 6 से 70 शहरों तक विस्तारित ग्राहकों की भारी मांग को देखते हुए किया जा रहा है। वहीं, जब से हमने अपनी बाइक को रोल आउट करना शुरू किया और केंद्र में सरकारों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।”

revolt-rv400-1

Revolt R400 के फीचर्स

नई R400 ई-बाइक 150 किमी तक की फुल चार्ज बैटरी रेंज के साथ आती है और 85 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान करती है। बाइक में 3kW का मिड-ड्राइव मोटर लगा है जो 3.24kWh लिथियम-आयन बैटरी से लैस है। इसके अलावा यह MyRevolt नाम की एक स्मार्टफोन एप्लिकेशन के साथ से कनेक्ट हो जाती है जो कि डाटा जैसी कई कनेक्टिविटी सुविधाओं का लाभ देता है। इसे भी पढ़ें: बिना Driving License के इंडिया में चलाएं ये Electric Scooters, नहीं कटेगा चालान

Revolt RV400 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में तीन राइडिंग मोड्स- इको, नॉर्मल और स्पोर्ट हैं। प्रत्येक राइडिंग स्टाइल और ड्राइवर की जरूरतों के अनुकूल है। इसके अलावा, यह अपसाइड डाउन (यूएसडी) फोर्क्स अप-फ्रंट और पूरी तरह से समायोज्य मोनो-शॉक के साथ आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here