ये होगी इंडिया की सबसे फास्ट Electric Bike, जानें कब दौड़ेगी सड़कों पर

Join Us icon

भारत में पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में काफी कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं और आने वाले समय में EV मार्केट में एक अलग ही रौनक देखने को मिलने वाली है। वहीं, इन सबके बीच टीवीएस ऑटोमोबाइल समर्थित Ultraviolette Automotive (एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माण स्टार्ट-अप) ने घोषणा की है कि वह बैंगलोर में इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास वह अपनी पहली नई और असेंबली फैक्ट्री स्थापित करने की घोषणा की है। साथ ही ऐलान किया है कि अल्ट्रावियोलेट भारतीय बाजार पहली ई-बाइक F77 अगले साल यानी 2022 में मार्च में लॉन्च की जाएगी। अल्ट्रावियोलेट F77 को पहली बार 2019 में प्रदर्शित किया गया था।

आपको बता दें कि 2019 में बेंगलुरु स्थित EV स्टार्टअप ने 130km की रेंज का दावा किया था। हालांकि, F77 के प्रोडक्शन वर्जन में 150km की रेंज का दावा किया जा राह है। इलेक्ट्रिक बाइक के मुख्य आकर्षण के तौर पर बाइक की 2.9 सेकंड का 0-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड और 140 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड है। इस हिसाब से अल्ट्रावियोलेट F77 भारत में सबस तेज स्पीड वाली इलेक्ट्रिक बाइक होगी। इसे भी पढ़ें: ये शख्स 5वीं मंजिल पर किचन में चार्ज करता अपना Electric Scooter, जानें आखिर क्यों

Photo: zigwheels
Photo: zigwheels

वहीं, Ultraviolette का कहना है कि 70,000 वर्ग फुट में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के अंदर पहले वर्ष में 15,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों का निर्माण किया जाएगा और फिर तेजी से 1,20,000 इकाइयों की वार्षिक क्षमता तक बढ़ जाएगी। यह 500 से अधिक कर्मचारियों के लिए रोजगार पैदा करेगा, जिन्हें अगले पांच वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण और असेंबली पर प्रशिक्षित किया जाएगा।इसे भी पढ़ें: Maruti Suzuki और Toyota बना रहे हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल, चलते-चलते होगी चार्ज

अल्ट्रावियोलेट के संस्थापक और सीईओ नारायण सुब्रमण्यम ने कहा, “भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए बेहतर ईवी अनुभव बनाने की दिशा में हमारी यात्रा में यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हमने इस स्थान को बैंगलोर में अपनी आरएंडडी सुविधा के साथ-साथ क्षेत्र में और इसके आसपास एक मजबूत आपूर्ति-श्रृंखला पारिस्थितिकी तंत्र के लिए इसकी रणनीतिक निकटता को देखते हुए चुना है। ”

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here