अभी नहीं चलेगा जियोफोन में व्हाट्सऐप, जानें क्या है कारण

Join Us icon

पिछले माह रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीटिंग थी। इस दौरान कंपनी के एमडी मुकेश अंबानी ने​ अपने नए 4जी फीचर फोन जियोफोन 2 की घोषणा की थी और यह जानकारी दी थी कि 15 अगस्त से यह फोन सेल के लिए जाएगा। हालांकि यूजर्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह थी कि इस दौरान उनहोंने बताया कि जियोफोन 2 और जियोफोन में अब फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सऐप का उपयोग किया जा सकेगा। इस खबर के बाद सभी जियो यूजर्स को काफी राहत मिली। क्योंकि 4जी इंटरनेट होने के बावजूद भी वे अपने फोन में सबसे लोकप्रिय ऐप्स में से एक व्हाट्सऐप को नहीं चला पा रहे थे।

वहीं अब 16 अगस्त से जियोफोन 2 सेल के लिए जा रहा है और यूजर इसे कंपनी वेबसाइट से खरीद भी सकते हैं। फोन की खरीदारी और फीचर्स की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। परंतु आपको बता दूं ​कि अभी इस फोन में आप व्हाट्सऐप का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं पुराने जियोफोन में यूट्यूब तो आ गया लेकिन व्हाट्सऐप के उपयोग में अभी थोड़ा समय लग जाएगा।
जियोफोन 2 प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
जियोफोन 2 के सेल को लेकर कंपनी ने एक विज्ञप्ति जारी की है जिसमें यह स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि 15 अगस्त से जियोफोन यूजर अपने फोन में फेसबुक, यूट्यूब और गूगल मैप्स मिलेगा लेकिन अभी व्हाट्सऐप सर्विस रहीं मिलेगी इसे उपलब्ध होने में थोड़ा समय लग जाएगा। हालांकि कंपनी ने जल्दी लिखा है परंतु समय अ​वधि के बार में जानकारी नहीं दी है। बाद में कंपनी सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से व्हाट्सऐप की सर्विस मुहैया कराएगी लेकिन नए फोन में अभी नहीं मिलेगा।

पिछले साल जियोफोन के लॉन्च के दौरन भी जानकारी दी गई ​थी कि जल्द ही गूगल मैप्स उपलबध होंगे लेकिन इसे अपडेट आने 6 माह से भी ज्यादा समय लग गया और ऐसे में हो सकता है कि व्हाट्सऐप के लिए भी अभी जियोफोन यूजर्स को लंबा इंतजार करना पड़े।