2 जून को RRR का हिंदी वर्जन ओटीटी पर होगा रिलीज को तैयार, जानें डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/RRR-OTT-Date-time.jpg

राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की सुपर हिट फिल्म आरआरआर (RRR) सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में जी5 ने जानकारी दी थी कि इसे चार भाषाओं यानी तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में 20 मई को रिलीज किया जाएगा। लेकिन, इससे हिंदी भाषी दर्शकों को धक्का पहुंचा था। हालांकि, हिंदी के लिए अब थोड़ा सा और इंतजार करना होगा। जी5 पर स्ट्रीम होने के बाद फिल्म को Netflix पर रिलीज किया जाएगा। इस बात पर खुद नेटफ्लिक्स ने मुहर लगा दी है।

RRR इस OTT पर होगी रिलीज

Netflix ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी दी है कि 2 जून को RRR का हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। आपको याद दिला दें कि फिल्म आरआरआर 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, थियेटर्स पर धमाका करने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। इसे भी पढ़ें: Shahid Kapoor की Jersey थिएटर के बाद 20 मई को इस OTT पर होगी स्ट्रीम, बना लें देखने का प्लान

RRR स्टार कास्ट

इस बड़े बजट और शानदार (South Movie) फिल्म को SS Rajamouli ने बनाया है, जिसमें जूनियर एनटीआर, रामचरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन हैं। वहीं, इससे पहले ओटीटी पर Pushpa, Beast और कई साउथ कि फिल्में थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर आ चुकी हैं। 2 जून से पहले ‘आरआरआर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की जाएगी। लेकिन, RRR फिल्म रीजनल भाषाओं (तेलुगू, तमिल, मलयालम, और कन्नड़) में जी5 स्ट्रीम होगी। इसे भी पढ़ें: जून में इस दिन खुलेगा ‘बाबा निराला’ का दरबार, ‘आश्रम 3’ का ट्रेलर और रिलीज डेट का हुआ ऐलान

लेटेस्ट वीडियो

RRR Collection

साउथ फिल्म ‘आरआरआर’ ने रिलीज होने के दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन करीब 14.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस कमाई के बाद फिल्म ने अबतक सिर्फ भारत में ही अब 650 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड ‘बाहुबली 2’ के पास था। साथ ही आपको बता दें कि इंडिया नहीं इस फिल्म को विदेशों में भी रिलीज किया गया है। फिल्म कुल अब तक वर्ल्डवाइड 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।